सुनीता पांडे
किसी भी देश में टैक्स सरकारी आय का मुख्य स्रोत होता है।
चाहे इनकम टैक्स हो, प्रॉपर्टी टैक्स हो, पानी के लिए टैक्स हो या फिर जीएसटी, लोगों को ये टैक्स देना ही होगा।
इसके अलावा भी कई अप्रत्यक्ष टैक्स होते हैं, जो देश के नागरिकों को चुकाने पड़ते हैं।
लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां कोई टैक्स नहीं लगता।
वहां की जनता से सरकार एक पैसा भी टैक्स नहीं वसूलती।
बहामास शहर में नागरिकों को एक भी रुपया टैक्स नहीं देना पड़ता है। हालांकि सरकार वैट और स्टांप जैसे शुल्क लगाती है।
मध्य अमेरिकी देश पनामा में नागरिकों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है।
कच्चे तेल का कारोबार करने वाले देश UAE की आर्थिक स्थिति इसी पर निर्भर करती है। यहां नागरिकों को टैक्स नहीं देना पड़ता है।
इस्लामिक देश ब्रुनेई के नागरिकों को भी टैक्स नहीं देना पड़ता है।
कुवैत और ओमान में तेल और गैस भंडार होने के कारण ये दोनों देश अच्छी कमाई करते हैं, इसके बावजूद यहां के नागरिकों को टैक्स नहीं देना पड़ता है।
वहीं, तेल भंडार की मौजूदगी के कारण कतर में कोई इनकम टैक्स नहीं लगाया जाता है।
टूरिस्ट डेस्टिनेशन मालदीव और मोनाको में भी टैक्स का भुगतान नहीं करना होता है।
टूरिस्ट डेस्टिनेशन मालदीव और मोनाको में भी टैक्स का भुगतान नहीं करना होता है।
अफ्रीकी देश सोमालिया में खराब हालात के कारण यहां कोई टैक्स व्यवस्था नहीं है और न ही कोई टैक्स देना पड़ता है।