सुनीता पांडे
इस Electric SUV को 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ ऑनलाइन या अधिकृत टाटा डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकता है।
टाटा पंच ईवी 5 ट्रिम लेवल्स- स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ और दो बैटरी पैक ऑप्शन; 25kWh स्टैंडर्ड रेंज और 35kWh लॉन्ग रेंज में आती है।
लॉन्ग रेंज वेरिएंट में ऑप्शनल 7.2kW AC फास्ट चार्जर का भी सपोर्ट मिलता है, जिसके लिए आपको एक्स्ट्रा 50,000 रुपये चुकाने होंगे।
इसके अलावा ग्राहकों को सनरूफ के लिए 50,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
टाटा पंच ईवी स्टैंडर्ड रेंज (25kWh) 5 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से 13.29 लाख रुपये के बीच है।
जबकि लंबी रेंज (35kWh) संस्करण 3 वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से 14.49 लाख रुपये के बीच है।
फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।
10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर मिलता है।
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, लेदर सीट्स, एक एयर प्यूरीफायर भी मिलता है।
ऑटो हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रिक सनरूफ और कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।