सुनीता पांडे
दिवाली आते ही मीठे-मीठे पकवान और मिठाइयों की खुशबू मन को मचलने पर मजबूर कर देती है।
दरअसल दिवाली आते ही मिठाइयां खाने से खुद को रोक पाना संभव नहीं होता।
यही वजह है कि ढेर सारा मीठा खाने से शरीर में टॉक्सिंस जमने लगते हैं।
यही टॉक्सिंस जमने पर वजन बढ़ता है और तबीयत भी खराब होती है।
कुछ टिप्स को अपनाकर आप मिठाइयों का मजा लेते हुए अपनी सेहत भी बरकरार रख सकते हैं।
त्योहारों के दौरान सोने और जागने का समय बदल जाता है।
देर से सोना और बिना नींद पूरी किए सुबह जल्दी उठने से वजन तेजी से बढ़ सकता है।
वजन पर नियंत्रण के लिए अच्छी नींद जरूरी है। इसलिए सोने-जागने के समय का कड़ाई से पालन करें।
वर्कआउट और योग का ध्यान रखना चाहिए ताकि शरीर एक्टिव बना रहे।
तेजी से बढ़ते वजन को रोकने के लिए मीठे और प्रोसेस्ड फूड्स से जितना हो सके परहेज करें।
जीरे का पानी, मेथी का पानी या फिर नींबू मिलाकर हल्का गर्म पानी सुबह-शाम पीने से शरीर से टॉक्सिंस निकल जाते हैं।
इससे वजन कंट्रोल में रहने में भी मदद मिलती है।
शुगरी ड्रिंक्स पीने के बजाय आप जूस, जलजीरा और नेचुरल ड्रिंक्स पीने पर ज्यादा ध्यान दें।
सुबह और रात को टहलना बिलकुल ना भूलें।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, कृपया कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।