प्रीति शर्मा
सूर्य नमस्कार 12 विभिन्न आसनों की श्रृंखला है जिसे एक के बाद एक किया जाता है।
सूर्य नमस्कार सुबह 5.30 से 7.30 के बीच किया जा सकता है।
दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार करने से शरीर स्वस्थ और एक्टिव रहता है।
गहरी सांस लेने से माइंड रिलैक्स होता है और स्ट्रेस भी कम होता है।
सूर्य नमस्कार करने से कोर, पीठ, हाथ और पैरों की मसल्स मजबूत होती है।
वजन घटाने के लिए तेज गति से सूर्य नमस्कार करना फायदेमंद माना जाता है।
सूर्य नमस्कार करने से पाचन में सुधार होता है और आंतरिक अंग सक्रिय होते हैं।
रोजाना सूर्य नमस्कार करने से शरीर में लचीलापन और एनर्जी आती है।