अंकिता पटेल
साड़ी का लुक सिर्फ ब्लाउज और ज्वेलरी से पूरा नहीं होता। सही फुटवियर आपके पूरे पहनावे को सलीकेदार और आकर्षक बना सकता है।
बनारसी या दूसरी सिल्क साड़ियों के साथ कढ़ाई वाली जूती पारंपरिक और शाही लुक देती है। खास मौकों पर यह जोड़ी खूब जंचती है।
कॉटन या हैंडलूम साड़ी के साथ कोल्हापुरी चप्पल एक आरामदायक और पारंपरिक विकल्प है। दिन के समय यह लुक खास तौर पर अच्छा लगता है।
हल्की और फ्लोई जॉर्जेट साड़ी के साथ स्टिलेटो हील्स ग्लैमरस अंदाज देती हैं। पार्टी या शाम के कार्यक्रम के लिए यह स्टाइल चुना जा सकता है।
शिफॉन की हल्की साड़ी के साथ वेज हील्स ऊंचाई और स्थिरता का अच्छा संतुलन देती हैं। लंबे समय तक खड़े रहने वाले कार्यक्रम में भी यह विकल्प उपयोगी हो सकता है।
भारी कढ़ाई या जरी वाली साड़ी के साथ सजावटी हील्स लुक को और खास बना सकती हैं। गोल्ड या सिल्वर टोन साड़ी के काम से मेल खा सकते हैं।
डिजाइनर साड़ी के साथ ब्लॉक हील्स स्टाइल और स्थिरता दोनों देती हैं। शादी या रिसेप्शन जैसे लंबे कार्यक्रमों के लिए यह व्यावहारिक विकल्प है।
लिनन जैसी हल्की साड़ी के साथ बैले फ्लैट्स सिंपल और एलिगेंट लुक देते हैं। ऑफिस या दिन के कैजुअल लुक के लिए इन्हें आजमा सकती हैं।
पार्टी वियर साड़ी के साथ किटन हील्स हल्की ऊंचाई के साथ सॉफ्ट और पॉलिश्ड लुक देती हैं। यह उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है जिन्हें बहुत ऊंची हील पसंद नहीं।
सिंपल साड़ी के साथ पतली स्ट्रैप वाली सैंडल पूरे लुक में मॉडर्न टच जोड़ सकती है। मेटैलिक गोल्ड या सिल्वर रंग कई साड़ियों के साथ आसानी से मैच होते हैं।