सुनीता पांडे
म्यूजिक सुनने के लिए Spotify एक फेमस प्लेटफार्म है और दुनियाभर के यूजर्स इसे पसंद करते हैं।
स्ट्रीमिंग मीडिया के युग में लोग ऑडियो की तुलना में वीडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं।
इस साल की शुरुआत में, Spotify ने Clip नाम की एक सर्विस कलाकारों के लिए शुरू की थी, जिसमें वे 30 सेकंड की क्लिप ऑडियंस के लिए बना सकते हैं।
कंपनी वीडियो सर्विस को इसलिए भी अपने ऐप पर ला रही है, क्योकि आजकल युवा इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
यूट्यूब इन दिनों वीडियो स्ट्रीमिंग का एक बड़ा प्लेटफार्म है। स्पॉटिफाई भी अब इस रेस में उतरना चाहता है।
spotify ने युवा पीढ़ी को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए लॉन्ग वीडियो सर्विस को ऐप पर लाने की योजना बना ली है।
ये वीडियो क्रिएटर्स के लिए आमदनी का एक और जरिया बन सकती है।