कार से आ रही हैं ये आवाजें? तुरंत हो जाएं सावधान, नहीं तो इस तरह की होती है परेशानी

सिमरन सिंह

आवाजों को हल्के में न लें

कार चलाते समय आने वाली हर आवाज सामान्य नहीं होती। ब्रेक, इंजन, स्टीयरिंग, सस्पेंशन या AC से आने वाली आवाज किसी खराबी का संकेत हो सकती है। समय रहते जांच कराने से बड़ा खर्च बचाया जा सकता है।

Car Problem | Source. Pinterest

ब्रेक लगाते समय चरचराहट

अगर ब्रेक लगाने पर चरचराहट, पीसने जैसी आवाज आती है तो ब्रेक पैड्स घिस चुके हो सकते हैं। ब्रेक डिस्क में खराबी भी इसकी वजह हो सकती है। ऐसी आवाज को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

Car Problem | Source. Pinterest

इंजन से खटर-पटर

इंजन से खटर-पटर या असामान्य आवाज आना इंजन ऑयल की कमी या किसी पार्ट में खराबी का संकेत हो सकता है। पुराना इंजन ऑयल भी इसकी वजह बन सकता है। देर करने पर इंजन को गंभीर नुकसान हो सकता है।

Car Engine | Source. Pinterest

स्टीयरिंग घुमाते समय चीं-चीं

  • चीं-चीं जैसी आवाज के पीछे

  • पावर स्टीयरिंग फ्लूड की कमी

  • स्टीयरिंग सिस्टम की खराबी

  • ढीली बेल्ट

जैसी वजहें हो सकती हैं। इसे नजरअंदाज करने पर स्टीयरिंग भारी हो सकता है।

Car Engine | Source. Pinterest

सस्पेंशन से खटखट

खराब सड़क या स्पीड ब्रेकर पार करते समय अगर नीचे से खटखट या धमक सुनाई दे, तो सस्पेंशन चेक करवाएं। शॉक एब्जॉर्बर घिसने पर भी ऐसी आवाज आ सकती है।

Car Problem | Source. Pinterest

खराब सस्पेंशन का असर

  • सस्पेंशन खराब होने पर

  • कार का बैलेंस बिगड़ सकता है

  • झटके ज्यादा महसूस हो सकते हैं

  • ड्राइविंग कंट्रोल प्रभावित हो सकता है

इसलिए समय रहते इसकी जांच जरूरी है।

Car Problem | Source. Pinterest

AC चलाते ही अजीब आवाज

अगर AC चालू करते ही असामान्य आवाज आने लगे तो वजह हो सकती है:

  • AC कंप्रेसर में खराबी

  • ढीली बेल्ट

  • कोई ढीला पार्ट

  • छोटी आवाज को नजरअंदाज करना बाद में महंगा पड़ सकता है।

Car Problem | Source. Pinterest

कब तुरंत मैकेनिक के पास जाएं?

अगर आवाज लगातार बढ़ रही है या उसके साथ

  • गाड़ी चलाने में परेशानी

  • स्टीयरिंग भारी होना

  • ब्रेक में बदलाव

  • ज्यादा झटके

महसूस हों, तो कार की जांच जल्द करवाएं।

Car Problem | Source. Pinterest

सुरक्षित ड्राइविंग का आसान नियम

कार से आने वाली असामान्य आवाज को नजरअंदाज करने के बजाय उसकी वजह पता करवाना बेहतर है। समय पर सर्विस और जांच = बड़ा खर्च बचाने का आसान तरीका।

Car Problem | Source. Pinterest

फोन के ये 10 AI फीचर्स सच में आएंगे काम, फोन लेने के बाद जरूर करें इस्तमाल

AI smartphone Features
Swipe Up