फोन के ये 10 AI फीचर्स सच में आएंगे काम, फोन लेने के बाद जरूर करें इस्तमाल

सिमरन सिंह

Circle to Search

फोटो, जूता, कपड़ा या कोई प्रोडक्ट पसंद आया? बस उसे Circle करके सर्च करें और बिना ऐप छोड़े उसकी जानकारी पाएं। इस को शॉपिंग, पढ़ाई, चीजों की पहचान करने में इस्तेमाल किया जाता है।

Circle to Search | Source. Pinterest

फोटो से अनचाही चीज हटाएं

AI की मदद से फोटो में मौजूद अनचाही चीज को हटाया जा सकता है। फोन खाली जगह को खुद भरने की कोशिश करता है। इसकी मदद से अलग फोटो एडिटिंग ऐप की जरूरत कम हो जाती है।

Photo Edit Eraser | Source. Pinterest

फोटो को AI से बदलें

कुछ फोन में AI से

  • ऑब्जेक्ट को दूसरी जगह ले जा सकते हैं

  • उसका आकार बदल सकते हैं

  • फोटो के हिस्से को दोबारा तैयार कर सकते हैं

हालांकि हर बार रिजल्ट परफेक्ट हो, यह जरूरी नहीं।

AI Photo Edit | Source. Pinterest

आवाज से टेक्स्ट

AI आपकी रिकॉर्ड की गई आवाज को टेक्स्ट में बदल सकता है। कुछ फोन बातचीत का सारांश भी तैयार कर देते हैं। इसको स्टूडेंट, पत्रकार, ऑफिस यूजर, इंटरव्यू लेने वाले के लिए काम का माना जाता है।

Voice To Text | Source. Pinterest

AI से नोट्स का सारांश

AI लंबे टेक्स्ट को छोटा करके मुख्य बातें सामने ला सकता है। यह मीटिंग, डॉक्यूमेंट या स्टडी नोट्स की जरूरी जानकारी कुछ ही समय में समझना आसान हो जाता है। वहीं इसको स्टूडेंट्स और ऑफिस यूजर्स के लिए खास उपयोगी माना जाता है।

AI Notes | Source. Pinterest

Live Translation

कुछ स्मार्टफोन बातचीत का रियल टाइम में दूसरी भाषा में अनुवाद कर सकते हैं।

  • विदेश यात्रा

  • अलग भाषा में बातचीत

  • इंटरनेशनल कॉल

इन मौकों पर यह फीचर काफी काम आ सकता है।

Live Translation | Source. Pinterest

AI Writing Assist

AI Writing Assist की मदद से आप

  • टेक्स्ट छोटा कर सकते हैं

  • भाषा सुधार सकते हैं

  • अलग अंदाज में लिख सकते हैं

ऑफिस ईमेल और लंबे मैसेज लिखने वालों के लिए टाइम सेविंग फीचर।

AI Writing Assist | Source. Pinterest

अनजान कॉल और स्क्रीन को समझे AI

कुछ फोन AI की मदद से अनजान कॉल के बारे में जानकारी जुटाने में मदद करते हैं। वहीं AI कैमरे या स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीज को समझकर उसके बारे में जवाब भी दे सकता है।

  • पौधे की पहचान

  • स्क्रीन की जानकारी

  • अनजान कॉल की पहचान

AI Calls | Source. Pinterest

AI असिस्टेंट से करवाएं काम

नए स्मार्टफोन में AI को ऐप्स और रोजमर्रा के कामों से जोड़ने की कोशिश हो रही है। कुछ सुविधाओं में AI कई स्टेप वाले काम भी कर सकता है, जैसे सर्विस बुकिंग या ऑर्डर से जुड़े काम।

AI Assistant | Source. Pinterest

जन्माष्टमी पर जा रहे हैं मथुरा-वृंदावन? कार में ये 8 चीजें रखना न भूलें, वरना होगी मुसीबत

Janmashtami Trip
Swipe Up