स्मार्टफोन आसपास मौजूद अनजान Bluetooth Tracker को पहचान कर देगा अलर्ट, जानें कैसे

सिमरन सिंह

फोन कैसे पकड़ता है Tracker?

Bluetooth Trackers लगातार सिग्नल भेजते हैं। आपका स्मार्टफोन आसपास के Bluetooth सिग्नल को स्कैन कर ऐसे डिवाइस का पता लगा सकता है।

Bluetooth Tracker | Source. Pinterest

सिर्फ आसपास होना काफी नहीं

अगर कोई अनजान Tracker लगातार आपके साथ एक जगह से दूसरी जगह जा रहा है, तो सिस्टम उसके मूवमेंट को पहचानकर अलर्ट दे सकता है।

Bluetooth Tracker | Source. Pinterest

अपना Tracker या अनजान?

सिस्टम यह देखने की कोशिश करता है कि Tracker आपके Apple ID या Google Account से जुड़ा है या नहीं। दूसरे व्यक्ति का Tracker अनजान के तौर पर सामने आ सकता है।

Bluetooth Tracker | Source. Pinterest

Apple और Google का सिस्टम

Apple और Google ने अनचाही ट्रैकिंग से बचाव के लिए Detecting Unwanted Location Trackers (DULT) इंडस्ट्री स्टैंडर्ड तैयार किया है।

Bluetooth Tracker | Source. Pinterest

Android में मिलेगा अलर्ट

Android में यह सुविधा Unknown Tracker Alert के नाम से काम करती है। अनजान Tracker आपके साथ घूमता पाए जाने पर फोन अलर्ट दिखा सकता है।

Bluetooth Tracker | Source. Pinterest

Tracker कहां है, ऐसे लगाएं पता

अलर्ट खोलने के बाद Tracker की लोकेशन मैप पर देखी जा सकती है। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि वह आपके साथ कब और कहां से मूव कर रहा है।

Bluetooth Tracker | Source. Pinterest

आवाज से खोजें Tracker

अगर Tracker आसपास कहीं छिपा है, तो Play Sound विकल्प से उसमें मौजूद स्पीकर की आवाज बजाई जा सकती है। इससे उसे बैग, कार या सामान के आसपास ढूंढना आसान हो सकता है।

Bluetooth Tracker | Source. Pinterest

नहीं मिला Tracker? करें Manual Scan

अगर Tracker तुरंत नहीं मिलता, तो सामान और रास्ते को दोबारा चेक करें। Android में Manual Scan चलाकर आसपास मौजूद Trackers की जांच भी की जा सकती है।

Bluetooth Tracker | Source. Pinterest

iPhone में भी सुरक्षा फीचर

Android में Unknown Tracker Alerts, जबकि iPhone में Find My नेटवर्क अनजान Tracker की पहचान और अलर्ट में मदद करता है। यानी स्मार्टफोन सिर्फ कनेक्टिविटी नहीं, अनचाही ट्रैकिंग से बचाव में भी मदद कर सकता है।

Bluetooth Tracker | Source. Pinterest

Google Search में दिख रहा है फोन नंबर, ईमेल और घर का पता, इस तरह कर सकते है रिमूव

Google
Swipe Up