रीता राय सागर
दरवाजे के सामने टाइल्स पर छोटी गोल रंगोली, बीच में फूल और चारों तरफ रंगीन डॉट्स से दरवाजे को सजाएं।
दरवाजे के किनारे बनी अर्धचंद्राकार रंगोली, जिसमें पंखुड़ियों का पैटर्न हो। इस तरह की रंगोली को दरवाजे के किनारे पर बनाएं।
एक छोटे दीये की आकृति, चारों तरफ रंगीन पंखुड़ियां व रंग और बीच में जलता हुआ दीया लगाएं। दीये से सजी रंगोली घर के किसी भी कोने में बनाई जा सकती है।
छोटे-छोटे फूलों और पत्तियों से बना कॉम्पैक्ट डिजाइन, बहुत ज्यादा जगह लिए बिना बेहद खूबसूरत लगता है।
छोटी चौकोर ज्यामितीय रंगोली, चारों कोनों पर फूल और बीच में सुंदर पैटर्न अलग लगती है और दीवाली के मौके पर बहुत सुंदर लगता है।
बीच में स्वस्तिक और उसके चारों ओर छोटे फूल, डॉट्स और दीये से घर को सजाएं। छोटे स्पेस के लिए यह परफेक्ट रंगोली है।
दरवाजे के किनारे लंबी और पतली फूलों वाली रंगोली, कम चौड़ाई में तैयार होने वाली यह डिजाइन घर के दीवारों के नीचे अच्छी दिखती है।
एक सिंगल मोर पंख की छोटी आकृति, नीले, हरे और पीले रंगों के साथ यह क्लासिक मोर डिजाइन दीवाली की पारंपरिक रंगोली डिजाइन है।
सितारे के आकार की रंगोली, आसपास छोटे डॉट्स और रंगीन पैटर्न दीवाली पर घर में बहुत शुभ लगता है।
छोटे गोल घेरे में फूलों का डिजाइन और दोनों तरफ दो छोटे दीये। छोटे फ्लैट में कॉर्नर में यह रंगोली दियों और फूलों से सजी कोनों को खूबसूरती से सजाती है।