रीता राय सागर
साड़ी के ऊपर स्टाइलिश बेल्ट या एम्बेलिश्ड कमरबंद पहनें। इससे आपकी सिंपल साड़ी को भी मॉडर्न और स्ट्रक्चर्ड लुक मिलेगा।
साड़ी के ऊपर शॉर्ट एथनिक जैकेट या एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट पहनें। यह स्टाइल दिवाली की शाम में काफी खास लगेगा।
पुरानी साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्टिंग पफ स्लीव्स, हाई नेक या एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज पहनें। बिना नई साड़ी खरीदे नया लुक तैयार हो जाएगा।
साड़ी के साथ शॉर्ट या फ्लोर-लेंथ केप पहनें। यह स्टाइल खासतौर पर प्लेन और हल्की साड़ियों के साथ खूबसूरत लगेगा।
इस बार साड़ी को पारंपरिक तरीके से पहनने के बजाय धोती ड्रेपिंग ट्राई करें। इससे आपका पूरा लुक फ्यूजन और फैशनेबल नजर आएगा।
साड़ी वही रखें, लेकिन इस बार उसके साथ हैवी नेकलेस, बड़े झुमके या चोकर पहनें। आपका लुक तुरंत फेस्टिव हो जाएगा।
साड़ी के पल्लू के साथ कॉन्ट्रास्टिंग दुपट्टे को दूसरे पल्लू की तरह ड्रेप करें। यह तरीका शादी और दिवाली पार्टी दोनों के लिए अच्छा है।
साड़ी के साथ फिटेड व्हाइट शर्ट या साटन शर्ट पहनें। यह इंडो वेस्टर्न स्टाइल ऑफिस दिवाली पार्टी के लिए अच्छा ऑप्शन होगा।
हील्स की जगह व्हाइट या मेटैलिक स्नीकर्स पहनकर अपने ट्रेडिशनल लुक में स्पोर्टी ट्विस्ट जोड़ें। कम्फर्ट भी मिलेगा और स्टाइल भी।
कभी स्लीक बन, कभी खुले कर्ल्स तो कभी गजरा लगाकर अपना अंदाज बदलें। सही मेकअप और एक्सेसरीज के साथ एक ही साड़ी हर बार नया लुक देती है।