निक्की राय
43 साल की श्वेता तिवारी अपनी खूबसूरती से आज भी फैंस को मदहोश कर देती हैं। आज भी एक्ट्रेस काफी यंग नजर आती हैं।
एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करती हैं। उनका अपना घरेलू नुस्खा है।
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो स्किन को साफ रखने के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक लगाती हैं।
इस पैक को बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर लगभग 20 मिनट तक चेहरे पर लगाया जाता है।
इसके अलावा एक्ट्रेस खुद को अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए वर्कआउट करना पसंद करती हैं।
श्वेता अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाती हैं। इससे स्किन में नमी बनी रहती है।
इसके अलावा श्वेता चेहरा धोने के बाद स्किन को टाइट रखने के लिए टोनर लगाना पसंद करती हैं।
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी दिन में दो से तीन बार फेसवॉश जरूर करती हैं।