प्रीति शर्मा
बॉलीवुड में छोटे शहरों से आने वाले लोगों को बहुत स्ट्रगल करना पड़ता है। कई बार उन्हें लाख कोशिशों के बाद भी काम नहीं मिलता।
फिल्मी दुनिया में कई सितारे इंजेक्शन का दर्द झेल चुके हैं। ऐसे सिर्फ इसलिए क्योंकि उनका स्किन टोन डार्क है।
शोभिता धुलिपला भी डार्क स्किन की वजह से कई बार ऑडिशन में रिजेक्ट हो चुकी हैं। जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया।
आंध्र प्रदेश में तेलुगु ब्राह्मण परिवार में पैदा हुईं शोभिता सिर्फ 16 साल की थीं जब वह मुंबई में आ गई थीं।
उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2013 से लेकर ब्यूटी पेजेंट तक कई कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया।
एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने आईं शोभिता को अपने सांवले रंग के कारण ऑडिशन में रिजेक्शन मिला।
साल 2016 में रमन राघव 2.0 में विक्की कौशल के साथ शोभिता ने डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की।
शोभिता को साल 2019 में अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज मेड इन हेवन से खास पहचान मिली।