सातारा में घूमने की 10 खूबसूरत जगहें: झरनों से लेकर किलों और पहाड़ों तक ये जगहें जरूर देखें!

मनीषा बोंदरे

कास पठार

सातारा की सबसे प्रसिद्ध पर्यटन जगहों में से एक है। मानसून के बाद यहां खिलने वाले रंग-बिरंगे फूलों की चादर पर्यटकों को आकर्षित करती है।

कास पठार | सोर्स: सोशल मीडिया

ठोसेघर जलप्रपात

बारिश के मौसम में ऊंची पहाड़ियों और हरियाली के बीच गिरता पानी इसे सातारा का प्रमुख मानसून डेस्टिनेशन बनाता है।

ठोसेघर जलप्रपात | सोर्स: सोशल मीडिया

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ किला छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा हुआ है और सह्याद्रि की पहाड़ियों के बीच स्थित होने के कारण यहां से आसपास का शानदार नजारा दिखाई देता है।

प्रतापगढ़ किला | सोर्स: सोशल मीडिया

सज्जनगढ़

सातारा के प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों में सज्जनगढ़ का खास स्थान है। यह समर्थ रामदास स्वामी से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है।

सज्जनगढ़ किला | सोर्स: सोशल मीडिया

महाबलेश्वर

सातारा जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन महाबलेश्वर में हरियाली, पहाड़, घाटियां और खूबसूरत व्यू पॉइंट्स देखने को मिलते हैं।

महाबलेश्वर | सोर्स: सोशल मीडिया

पंचगंगा मंदिर

पंचगंगा मंदिर की मान्यता है कि यहां पांच नदियों का संगम होता है। मंदिर की प्राचीन वास्तुकला और धार्मिक महत्व इसे खास बनाते हैं।

पंचगंगा मंदिर | सोर्स: सोशल मीडिया

वेण्णा झील

महाबलेश्वर की वेण्णा झील पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। झील के आसपास का शांत वातावरण और हरियाली इसे घूमने और आराम करने के लिए शानदार जगह बनाते हैं।

वेण्णा झील | सोर्स: सोशल मीडिया

अजिंक्यतारा किला

पहाड़ी पर स्थित अजिंक्यतारा किला इतिहास प्रेमियों के लिए खास आकर्षण है। किले से सातारा शहर और आसपास के क्षेत्र का शानदार पैनोरमिक व्यू दिखाई देता है।

अजिंक्यतारा किला | सोर्स: सोशल मीडिया

बामणोली

प्रकृति और शांत वातावरण। यहां से शिवसागर जलाशय और आसपास की सह्याद्रि पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। यहां बोटिंग का भी आनंद लिया जा सकता है।

बामणोली | सोर्स: सोशल मीडिया

फोन गुम हो गया? घबराएं नहीं, इस काम को करने से नहीं होगा कोई भारी आर्थिक नुकसान

Smartphone
<strong>Swipe Up</strong>