रीता राय सागर
अगर आपका लहंगा लंबा और भारी है, तो वेजेज आपको एक्स्ट्रा हाइट देने के साथ चलने में भी मदद कर सकती हैं। इन्हें चुनते समय लहंगे की लंबाई जरूर ध्यान में रखें।
भारी लहंगा के साथ ब्लॉक हिल्स पहनना समझदार ऑप्शन है। ये ऊंचाई देने के साथ पैरों को स्थिरता देती हैं और लंबे समय तक पहनने में स्टेलेटो की तुलना में अधिक आरामदायक हो सकती हैं।
ट्रेडिशनल लुक को बनाए रखते हुए थोड़ा हाइट चाहती हैं तो हिल वाली जूतियां अच्छा विकल्प हैं। इनका रंग और कढ़ाई लहंगे की डिटेलिंग से मैच करें तो पूरा लुक और निखर सकता है।
अगर आपको क्लासिक और एलीगेंट लुक पसंद है, तो शरारा के साथ पंप्स आजमा सकती हैं। ये ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं।
हर बार हील पहनना जरूरी नहीं। अगर आप आराम के साथ अपने ट्रेडिशनल लुक को संवारना चाहती हैं, तो जूती या मोजरी बेहतरीन चॉइस है। खासकर भारी या सजावटी शरारे के साथ ये काफी खूबसूरत लगती हैं।
फ्लोई शरारा के साथ स्ट्रैपी हिल्स पहनकर आप अपने ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न टच दे सकती हैं। पतली स्ट्रैप्स पैरों को स्लिम और लंबा दिखाने में मदद करती हैं।
सिल्क या कॉटन साड़ी के साथ वेजेज काफी स्टाइलिश लगती हैं। इनकी चौड़ी बेस वाली हील आपको ऊंचाई देने के साथ चलने में भी बेहतर सहारा देती है।
लंबे समय तक किसी शादी या समारोह में खड़ा रहना हो तो ब्लॉक हिल्स बेहतर विकल्प हो सकती हैं। इनकी स्थिर हील साड़ी के साथ अच्छा बैलेंस बनाती है और चलने में कम परेशानी होती है।
साड़ी के साथ कीटेन हिल्स एक नाजुक और एलिगेंट लुक देती हैं। अगर आपको बहुत ऊंची हील पहनना पसंद नहीं है, तो आरामदायक भी है और पैरों को खूबसूरत आकार भी देगा।
शादी या पार्टी में घंटों खड़े रहना और चलना पड़ सकता है, इसलिए सिर्फ फैशन देखकर फुटवियर का चयन न करें। ऐसी हील या जुत्ती पहनें जिसमें आप आराम से चल सकें और पूरे समय कंफर्टेबल महसूस करें।