Mehendi Design: इस रक्षाबंधन सेव कर लें ये 10 खूबसूरत और यूनिक डिजाइन, हाथों पर दिखेगा Pinterest जैसा लुक

रीता राय सागर

कमल वाली मेहंदी

हाथ के बीच खिला हुआ कमल मेहंदी को बेहद खूबसूरत और पारंपरिक अंदाज देता है। इसके आसपास बारीक पत्तियां और बेल बनाकर डिजाइन को और आकर्षक बनाया जा सकता है।

मेहंदी डिजाइन | Image Source- Pinterest

कॉर्नर हैंड मेहंदी

पूरे हाथ को भरने के बजाय सिर्फ एक कोने में बनी मेहंदी बेहद स्टाइलिश लगती है। कम डिजाइन में भी हाथों को खूबसूरत लुक देने के लिए यह शानदार विकल्प है।

मेहंदी डिजाइन | Image Source- Pinterest

बैक हैंड मेहंदी

हाथ की पिछली तरफ फूल, पत्तियों और महीन रेखाओं का पैटर्न खास मौकों के लिए सुंदर लगता है। इसे हल्का रखकर मॉडर्न लुक भी दिया जा सकता है।

मेहंदी डिजाइन | Image Source- Pinterest

शिव-शक्ति मेहंदी

अगर आप मेहंदी में आस्था का खूबसूरत मेल चाहती हैं, तो शिव-शक्ति थीम वाली डिजाइन चुनें। इसमें धार्मिक प्रतीकों को बेल और फूलों के साथ बेहद खूबसूरती से उकेरा जा सकता है।

मेहंदी डिजाइन | Image Source- Pinterest

छोटे फूलों वाली बैक हैंड मेहंदी

बैक हैंड पर बने छोटे-छोटे फूल और उनसे जुड़ी महीन बेल बहुत नाजुक लगती है। मिनिमल डिजाइन पसंद करने वाली लड़कियों के लिए यह खास पसंद बन सकती है।

मेहंदी डिजाइन | Image Source- Pinterest

डॉट मेहंदी डिजाइन

सिर्फ बिंदियों, छोटी रेखाओं और बेहद महीन पैटर्न से बनी यह मेहंदी सादगी में भी आकर्षण पैदा करती है। कॉलेज, ऑफिस या छोटे समारोह के लिए बढ़िया विकल्प है।

मेहंदी डिजाइन | Image Source- Pinterest

मोर वाली मेहंदी

मोर का डिजाइन मेहंदी की दुनिया का सदाबहार पैटर्न है। मोर के पंखों की बारीक कारीगरी के साथ बनी डिजाइन हाथों को शाही और पारंपरिक लुक देती है।

मेहंदी डिजाइन | Image Source- Pinterest

नाम के अक्षर वाली मेहंदी

मेहंदी में किसी खास व्यक्ति का नाम का आज भी बेहद पसंद किया जाता है। इसे फूल, पत्तियों या जालीदार पैटर्न के बीच इस तरह लिखें कि देखने वाला भी कहे, वाह!

मेहंदी डिजाइन | Image Source- Pinterest

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

बड़े फूलों, पत्तियों और खाली जगहों का खूबसूरत मेल अरेबिक मेहंदी को अलग बनाता है। यह डिजाइन कम भरी हुई होने के बावजूद हाथों पर काफी आकर्षक नजर आती है।

मेहंदी डिजाइन | Image Source- Pinterest

लोटस ब्रेसलेट मेहंदी

कलाई पर कमल की आकृतियों को ब्रेसलेट की तरह सजाने वाली यह डिजाइन मेहंदी और आभूषण का खूबसूरत मेल लगती है। हल्के और एलिगेंट लुक के लिए इसे चुन सकती हैं।

मेहंदी में ज्यादा भराव पसंद नहीं है? ये 10 सिंपल और एलिगेंट डिजाइन आपके हाथों को देंगे खूबसूरत फेस्टिव लुक।

मेहंदी डिजाइन | Image Source- Pinterest
Swipe Up