रीता राय सागर
अगर आपको भारी ज्वेलरी पसंद नहीं है, तो मंगलसूत्र ब्रेसलेट अच्छा विकल्प है। इसे वेस्टर्न आउटफिट, शर्ट, कुर्ती और ऑफिस वियर के साथ पहन सकती हैं।
कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो मंगलसूत्र रिंग चुन सकती हैं। इसका मिनिमल डिजाइन रोजमर्रा के लुक के लिए सही है। इसे साड़ी से लेकर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट तक के साथ स्टाइल करें।
ब्रोच स्टाइल उन महिलाओं के लिए है, जिन्हें ज्वेलरी के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। इसे ब्लेजर, जैकेट या साड़ी के ब्लाउज पर लगाकर लुक को अलग बना सकती हैं।
रोज पहनने के लिए छोटा और हल्का मंगलसूत्र चुनें। पतली चेन और छोटे पेंडेंट वाला डिजाइन कुर्ती, शर्ट और साड़ी के साथ आसानी से जंचता है।
अगर आपको थोड़ा स्टेटमेंट लुक पसंद है, तो लेयर्ड डिजाइन आजमा सकती हैं। इसे सिंपल नेकलाइन वाले ब्लाउज या कुर्ते के साथ पहनें, ताकि ज्वेलरी उभरकर दिखे।
काले मोतियों और गोल्डन चार्म वाला मंगलसूत्र ब्रेसलेट सिंपल लुक में भी खास नजर आता है। इसे घड़ी के साथ या अकेले पहनकर ऑफिस और कैजुअल आउटफिट को स्टाइलिश बना सकती हैं।
मंगलसूत्र ब्रेसलेट को सिर्फ एथनिक कपड़ों तक सीमित न रखें। इसे ब्लेजर, शर्ट या वेस्टर्न ड्रेस के साथ पहनकर ट्रेडिशनल जूलरी को मॉडर्न ट्विस्ट दे सकती हैं।
अगर आपको एक्सपेरिमेंटल ज्वेलरी पसंद है, तो स्टोन मंगलसूत्र ट्राई करें। ट्रेडिशनल वियर या कुर्ता-पैंट के साथ बेहद खास दिखेगा।
अगर आपको ब्रेसलेट के साथ थोड़ा सा एकस्पेरिमेंट पसंद है, तो यह ब्रेसलेट मंगलसूत्र का डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है।
मंगलसूत्र का यह डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न का मेल है। यह हर तरह के आउटफिट के साथ बेहतरीन चॉइस है।