फेस्टिव सीजन में बढ़ा साइबर फ्रॉड का खतरा, फर्जी ऑफर, रिफंड और कैशबैक के नाम पर ठगी

सिमरन सिंह

एक छोटी गलती पड़ सकती है भारी

फर्जी लिंक पर क्लिक करने या जल्दबाजी में पेमेंट करने से बैंकिंग और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। Quick Heal की India Cyber Threat Report 2025 में 369.01 मिलियन मालवेयर डिटेक्शन दर्ज किए गए।

Link | Source. Pinterest

ऑफर का लिंक दिखे तो पहले रुकें

‘सिर्फ आज’, ‘लिमिटेड कैशबैक’ या ‘रिवॉर्ड क्लेम करें’ जैसे मैसेज देखकर तुरंत क्लिक न करें। अजीब URL, गलत स्पेलिंग और अनजान अटैचमेंट से सावधान रहें।

Offer | Source. Pinterest

शॉपिंग के लिए लिंक नहीं, ऐप खोलें

फर्जी वेबसाइट असली ई-कॉमर्स साइट जैसी दिख सकती है। मैसेज में मिले लिंक से शॉपिंग करने के बजाय कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप खुद खोलकर ऑफर चेक करें।

Shopping | Source. Pinterest

UPI में जल्दबाजी बिल्कुल न करें

रिफंड, कैशबैक या इनाम के नाम पर ठग QR कोड स्कैन करवाने या पेमेंट अप्रूव करने के लिए कह सकते हैं। पैसे प्राप्त करने के लिए UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती।

UPI | Source. Pinterest

पेमेंट से पहले ये जरूर देखें

UPI पेमेंट करते समय रिसीवर का नाम और रकम ध्यान से चेक करें। कोई अनजान व्यक्ति कलेक्ट रिक्वेस्ट भेजे या QR स्कैन करने को कहे, तो पहले उसकी पुष्टि करें।

Payment | Source. Pinterest

फर्जी कस्टमर केयर से रहें सावधान

‘पार्सल अटक गया’, ‘पेमेंट फेल हो गया’ या ‘रिफंड के लिए अकाउंट वेरिफाई करें’ जैसे मैसेज फिशिंग का हिस्सा हो सकते हैं। मैसेज में दिए नंबर पर कॉल करने के बजाय कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से नंबर लें।

Fake Customer | Source. Pinterest

OTP और PIN किसी को न बताएं

बैंक अधिकारी, डिलीवरी एजेंट या कस्टमर केयर बनकर कोई फोन कर सकता है। OTP, UPI PIN, कार्ड PIN या बैंकिंग पासवर्ड कभी शेयर न करें। डराकर या जल्दबाजी में फैसला करवाने वालों से सावधान रहें।

OTP | Source. Pinterest

त्योहार से पहले फोन भी करें सिक्योर

फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स अपडेट रखें। मजबूत स्क्रीन लॉक लगाएं और ऐप्स केवल ऑफिशियल ऐप स्टोर से डाउनलोड करें। गैर-जरूरी ऐप्स हटाएं और ऐप परमिशन भी चेक करते रहें।

Shopping | Source. Pinterest

इन 5 बातों को हमेशा याद रखें

लिंक जांचें → ऑफिशियल ऐप/वेबसाइट खोलें → UPI में जल्दबाजी न करें → OTP/PIN शेयर न करें → फोन और ऐप्स अपडेट रखें। त्योहारों की खुशियों के बीच थोड़ी डिजिटल सावधानी आपको साइबर फ्रॉड से बचाने में मदद कर सकती है।

Cyber Fraud | Source. Pinterest

फोन गुम हो गया? घबराएं नहीं, इस काम को करने से नहीं होगा कोई भारी आर्थिक नुकसान

Smartphone
Swipe Up