Navratri Retro Hairstyle Ideas: इस नवरात्रि बिना पार्लर जाए घर पर बनाएं 90's के 10 खूबसूरत हेयरस्टाइल

रीता राय सागर

रेट्रो हेयर पफ

90's की हीरोइनों जैसा लुक पाने के लिए आगे के बालों में पफ बनाएं। बालों को हल्का बैककॉम्ब करके पीछे पिन लगाएं और बाकी बाल खुले रखें। यह हेयरस्टाइल साड़ी और सूट दोनों के साथ अच्छा लगेगा।

रेट्रो हेयरस्टाइल | Source: Pinterest

हाफ अप हाफ डाउन हेयरस्टाइल

इस लुक में सिर के ऊपर के बालों को लेकर पीछे पिन से सेट करें और बाकी बाल खुले छोड़ दें। थोड़ा वॉल्यूम देने से हेयरस्टाइल में पुराना बॉलीवुड वाला लुक मिलेगा।

रेट्रो हेयरस्टाइल | Source: Pinterest

सॉफ्ट रेट्रो कर्ल्स

बालों में बड़े रोलर्स या कर्लिंग आयरन की मदद से बड़े-बड़े कर्ल्स बनाएं। ठंडा होने के बाद उंगलियों से हल्का सेट करें। इससे बाल घने और उभरे हुए दिखेंगे।

रेट्रो हेयरस्टाइल | Source: Pinterest

मिडिल पार्टिंग लो बन

बालों में मिडिल पार्टिशन करें और उन्हें पीछे ले जाकर गर्दन के पास जूड़ा बनाएं। सामने के बालों को अच्छी तरह सेट करें। बिंदी और झुमकों के साथ यह हेयरस्टाइल क्लासिक लुक देगा।

रेट्रो हेयरस्टाइल | Source: Pinterest

गजरे वाली लंबी चोटी

बालों की सामान्य चोटी बनाकर उसमें सफेद गजरा लगाएं। चाहें तो चोटी के ऊपरी हिस्से को थोड़ा ढीला रख सकती हैं। यह पारंपरिक लुक नवरात्रि और पूजा के लिए बेस्ट है।

रेट्रो हेयरस्टाइल | Source: Pinterest

साइड स्वेप्ट वेव्स

बालों की साइड पार्टिंग करें और उन्हें एक तरफ लाकर हल्की वेव्स बनाएं। यह स्टाइल खुले बालों में आसानी से बन जाता है। साड़ी या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ इसे ट्राई करें।

रेट्रो हेयरस्टाइल | Source: Pinterest

वॉल्यूम हाई पोनीटेल

सिर के ऊपरी हिस्से में हल्का पफ बनाकर बालों को ऊंची पोनीटेल में बांधें। रबर बैंड को बालों की एक पतली लट से ढक सकती हैं। यह स्टाइल चेहरे को खुला और लुक को स्टाइलिश बनाता है।

रेट्रो हेयरस्टाइल | Source: Pinterest

फेदर कट स्टाइल

अगर बाल लेयर्ड हैं, तो सामने की लटों को ब्लो-ड्रायर और गोल ब्रश से बाहर की ओर सेट करें। इससे 90's के फेदर कट जैसा लुक मिलेगा। बिना नया हेयरकट कराए भी लेयर्स को स्टाइल कर सकती हैं।

रेट्रो हेयरस्टाइल | Source: Pinterest

साइड चोटी और खुली लटें

बालों को एक तरफ से हल्की चोटी में गूंथें और सामने की कुछ लटें खुली रहने दें। यह हेयरस्टाइल सिंपल कुर्ती, सूट और गरबा आउटफिट के साथ भी जंचेगा।

रेट्रो हेयरस्टाइल | Source: Pinterest

वॉल्यूम वाला क्लासिक जूड़ा

बालों को पीछे करके ऊंचा जूड़ा बनाएं और ऊपर के हिस्से में थोड़ा वॉल्यूम रखें। जूड़े में गजरा या छोटा हेयर एक्सेसरी लगाएं।

रेट्रो हेयरस्टाइल | Source: Pinterest

White Garba Outfit Ideas: नवरात्रि में सफेद रंग को ऐसे करें स्टाइल, गरबा नाइट के लिए 10 खूबसूरत लुक्स

Swipe Up