सोनाली झा
रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं।
रामलीला मैदान में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराया था।
सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। सुषमा को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली का सीएम बनाया गया था।
सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर 1998 से 03 दिसंबर 1998 तक दिल्ली की सीएम रहीं।
सुषमा स्वराज को हरा कर कांग्रेस नेता शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम बनी थीं।
शीला दीक्षित ने कुल तीन बार दिल्ली की सीएम पद की शपथ ली। शीला दीक्षित साल 1998 से लेकर साल 2013 तक सीएम पद पर बनी रहीं।
आम आदमी पार्टी की आतिशी ने कुछ महीनों के लिए दिल्ली का सीएम पद संभाला।