Rani Mukerji Saree Looks: दुर्गा पूजा के लिए रानी मुखर्जी के 9 ट्रेडिशनल लुक से लें स्टाइलिंग आइडिया

रीता राय सागर

दुर्गा पूजा पर रानी मुखर्जी के 9 ट्रेडिशनल साड़ी लुक, रॉयल सिल्क से बंगाली रेड-व्हाइट साड़ी तक, हर लुक है बेहतरीन।

रानी मुखर्जी साड़ी | फोटो.सोशल मीडिया

पटोला साड़ी में लगेगा रॉयल

नेवी ब्लू और लाल रंग की पटोला साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी पहनें। ट्रेडिशनल मोटिफ वाला बॉर्डर लुक को खास बनाता है।

रानी मुखर्जी साड़ी | फोटो.सोशल मीडिया

पीली सिल्क साड़ी से लुक में चमक

पीली सिल्क साड़ी के साथ टेंपल ज्वेलरी, चूड़ियां और लाल बिंदी चुनें। दिन की पूजा के लिए यह रंगों का खूबसूरत मेल है।

रानी मुखर्जी साड़ी | फोटो.सोशल मीडिया

आइवरी साड़ी के साथ लाल ब्लाउज

हल्के क्रीम रंग की साड़ी और लाल ब्लाउज का मेल पारंपरिक होने के साथ आकर्षक भी लगता है। इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं।

रानी मुखर्जी साड़ी | फोटो.सोशल मीडिया

लाल साड़ी में फेस्टिव लुक

गोल्ड मोटिफ वाली लाल साड़ी को झुमकों, काजल और लाल बिंदी के साथ स्टाइल करें। यह लुक शाम की पूजा के लिए भी अच्छा विकल्प है।

रानी मुखर्जी साड़ी | फोटो.सोशल मीडिया

हरी सिल्क साड़ी में क्लासी अंदाज

गहरे हरे रंग की साड़ी के साथ गोल्ड बॉर्डर, मोतियों की माला और स्टेटमेंट जूलरी चुनें। सादा ब्लाउज भी इस लुक को निखार सकता है।

रानी मुखर्जी साड़ी | फोटो.सोशल मीडिया

हल्की लिनेन साड़ी से एलिगेंट लुक

रस्ट और ब्राउन चेक वाली लिनेन साड़ी को लाल ब्लाउज के साथ पहनें। कम जूलरी और बड़े सनग्लासेज से लुक को मॉडर्न टच दें।

रानी मुखर्जी साड़ी | फोटो.सोशल मीडिया

बनारसी साड़ी में आएगा रॉयल टच

कोरल पिंक बनारसी साड़ी के साथ स्टेटमेंट नेकलेस और स्लीक बन बनाएं। खास पारिवारिक पूजा या फेस्टिव मिलन के लिए ऐसा लुक चुन सकती हैं।

रानी मुखर्जी साड़ी | फोटो.सोशल मीडिया

सफेद साड़ी और सिल्वर ज्वेलरी

लाल और काले बुने हुए बॉर्डर वाली सफेद साड़ी के साथ सिल्वर कफ और बड़े झुमके पहनें। यह पारंपरिक लुक से थोड़ा अलग अंदाज देता है।

रानी मुखर्जी साड़ी | फोटो.सोशल मीडिया

गोल्ड टिश्यू साड़ी विथ स्टेटमेंट चोकर

मेटैलिक गोल्ड साड़ी को लाल स्टोन वाले चोकर और सॉफ्ट स्मोकी आई मेकअप के साथ पहनें। इससे पारंपरिक लुक में मॉडर्न अंदाज जुड़ जाएगा।

रानी मुखर्जी साड़ी | फोटो.सोशल मीडिया

Navratri Day 9 Colour: मोरपंखी हरे रंग से ऐसे सजाएं अपना महानवमी लुक, साड़ी से मेकअप तक लें आइडिया

Swipe Up