रीता राय सागर
महानवमी पर मोरपंखी हरे रंग से सजाएं अपना लुक, साड़ी, सूट, ज्वेलरी और मेकअप के लिए लें ये स्टाइलिंग आइडिया।
मोरपंखी हरी सिल्क साड़ी के साथ गोल्ड बॉर्डर और मैचिंग ब्लाउज चुनें। महानवमी की पूजा के लिए यह पारंपरिक लुक खूबसूरत लगेगा।
गोल्ड कढ़ाई वाला मोरपंखी हरा अनारकली सूट चुनें। इसके साथ हल्का दुपट्टा और छोटे झुमके पहनकर आरामदायक फेस्टिव लुक बनाएं।
हरे लहंगे के साथ गोल्ड या क्रीम ब्लाउज पहनें। हल्की जवेलरी और सॉफ्ट कर्ल्स से लुक को संतुलित रखें।
हरी कुर्ती को क्रीम पलाजो और मैचिंग दुपट्टे के साथ पहनें। यह पूजा, परिवार के साथ समय बिताने और दिनभर के कामों के लिए अच्छा विकल्प है।
गोल्ड झुमके और चूड़ियों से पूरा करें लुक
मोरपंखी हरे आउटफिट के साथ गोल्ड झुमके, चूड़ियां या कुंदन ज्वेलरी पहनें। हैवी नेकलेस चुन रही हैं, तो बाकी एक्सेसरीज हल्की रखें।
हल्का बेस, ब्लश, काजल और न्यूड या रोज लिपस्टिक चुनें। इससे चेहरा फ्रेश दिखेगा और आउटफिट का रंग भी उभरकर आएगा।
बालों का लो बन बनाकर उसमें गजरा लगाएं। खुले बाल पसंद हैं, तो सॉफ्ट कर्ल्स या हाफ-अप हेयरस्टाइल भी चुन सकती हैं।
साड़ी के साथ एंटीक गोल्ड कमरबंद और छोटी बिंदी पहनें। अगर साड़ी में पहले से भारी कढ़ाई है, तो कमरबंद की जगह स्लीक ब्रेसलेट चुन सकती हैं।
साड़ी हो या सूट, अपने आराम और पसंद के हिसाब से आउटफिट चुनें। गोल्ड जूलरी, सॉफ्ट मेकअप और सलीकेदार हेयरस्टाइल से लुक पूरा करें।