Radha Rani Look For Janmashtami: जन्माष्टमी पर बेटी को सजाएं नन्ही राधा की तरह, ट्राई करें 10 खूबसूरत लुक्स

रीता राय सागर

मोरपंख और कमल वाला राधा लुक

पिंक-पर्पल ड्रेस, फूलों की ज्वेलरी, मोरपंख और हाथ में कमल- यह पूरा लुक राधा रानी की थीम को खूबसूरती से दिखाता है। फोटोशूट के लिए यह सबसे आकर्षक आइडियाज में से एक हो सकता है।

राधा-रानी लुक | Image Source- Pinterest

नन्ही राधा का क्लासिक लुक

लाल और गोल्डन ड्रेस के साथ पारंपरिक ज्वेलरी नन्ही बिटिया को रॉयल लुक देगी। छोटी बिंदी, झुमके और कमरबंद के साथ यह लुक जन्माष्टमी के लिए खूबसूरत है।

राधा-रानी लुक | Image Source- Pinterest

ब्लू-ग्रीन ट्रेडिशनल लुक

ब्लू दुपट्टे और ब्लू-ग्रीन ड्रेस का यह कॉम्बिनेशन राधा रानी के पारंपरिक लुक के लिए परफेक्ट है। बालों में फूल और गले में फ्लोरल नेकलेस लगाकर लुक को और सुंदर बना सकती हैं।

राधा-रानी लुक | Image Source- Pinterest

व्हाइट-गोल्डन राधा लुक

सफेद लहंगा-चोली के साथ हल्का गोल्डन दुपट्टा नन्ही राधा को बहुत प्यारा लुक देगा। मोतियों की माला, फूलों की ज्वेलरी और माथे की एक्सेसरी से सादगी में भी खूबसूरती नजर आएगी।

राधा-रानी लुक | Image Source- Pinterest

ब्लू राधा रानी लुक

नीले और पीले रंग का कॉम्बिनेशन राधा-कृष्ण थीम के लिए शानदार है। नीले दुपट्टे के साथ फ्लोरल ज्वेलरी और छोटी-सी मटकी लुक में चार चांद लगा देगी।

राधा-रानी लुक | Image Source- Pinterest

फूलों वाली राधा

अगर कुछ हटकर ट्राई करना है तो फूलों से सजा राधा लुक चुनें। फूलों का हेयरबैंड, माला और कलाई पर फ्लोरल एक्सेसरी इसे बेहद क्यूट बना सकती है।

राधा-रानी लुक | Image Source- Pinterest

पिंक-येलो राधा लुक

पिंक ब्लाउज के साथ पीला घेरदार लहंगा और पिंक दुपट्टा नन्ही राधा पर खूब जचेगा। हाथ में मोरपंख लेकर फोटोशूट कराने से लुक और भी खास लगेगा।

राधा-रानी लुक | Image Source- Pinterest

रॉयल पर्पल राधा लुक

पर्पल और ग्रीन लहंगा, हैवी ज्वेलरी और फूलों से सजी चोटी इस लुक को रॉयल टच देती है। हाथ में कमल का फूल हो तो पूरा लुक और भी आकर्षक लगेगा।

राधा-रानी लुक | Image Source- Pinterest

व्हाइट सदाबहार राधा-रानी

व्हाइट और गोल्डन के कॉम्बिनेशन में सजी राधा-रानी का यह लुक थोड़ा हटके है। छोटी सी राधा की व्हाइट फ्लोरल ज्वेलरी, छोटी सी बिंदी और हेयर स्टाइल के साथ यह लुक बहुत अलग और खास लग रहा है।

राधा-रानी लुक | Image Source- Pinterest

व्हाइट फ्लोरल लुक

सफेद ड्रेस को गुलाबी फूलों से सजाकर बेटी को बेहद प्यारा राधा लुक दिया जा सकता है। लंबी चोटी में फूल और हल्की पर्ल ज्वेलरी इस स्टाइल की खासियत है।

राधा-रानी लुक | Image Source- Pinterest

Janmashtami Mehendi Design: मोरपंख से बांसुरी तक, जन्माष्टमी पर ट्राई करें ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस

Swipe Up