रीता राय सागर
अगर आप मिनिमल लेकिन खास डिजाइन चाहती हैं, तो हथेली पर 'राधा-कृष्ण' नाम लिखवाएं। नाम के चारों तरफ फूल, मोरपंख या छोटी बेल का डिजाइन इसे खूबसूरत फिनिश देगा।
भगवान कृष्ण के सबसे खास प्रतीकों में से एक मोरपंख है। हथेली के बीच में बड़ा मोरपंख बनवाएं और उसके आसपास बारीक बेल और फ्लोरल पैटर्न जोड़ें। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी एलिगेंट लगेगा।
हथेली पर छोटे-से कृष्ण चरण बनवाएं और उसके साथ बांसुरी का डिजाइन जोड़ें। आसपास छोटी पत्तियों और फूलों से बॉर्डर बनाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है।
हाथों पर राधा-कृष्ण की जोड़ी वाली मेहंदी डिजाइन बनवाएं। चेहरे की बारीक डिटेलिंग के साथ आसपास फूल और पत्तियों का पैटर्न इस डिजाइन को फेस्टिव और खूबसूरत लुक देगा।
कृष्ण जन्म से जुड़ा प्रसंग मेहंदी में उतारना चाहती हैं तो शेषनाग की छत्रछाया में नन्हे कृष्ण का डिजाइन चुनें। यह यूनिक होने के साथ जन्माष्टमी के धार्मिक महत्व को भी दर्शाता है।
लड्डू गोपाल की प्यारी सी आकृति के साथ मटकी, मोरपंख और फूलों का इस्तेमाल करें। खासकर छोटी हथेली या सिंपल मेहंदी पसंद करने वालों के लिए यह डिजाइन अच्छा विकल्प है।
भगवान कृष्ण के प्रिय मोर और मोरपंख से इंस्पायर्ड मेहंदी जन्माष्टमी के लिए बेहद खूबसूरत लगेगी। यह डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ काफी यूनिक और ट्रेंडी भी नजर आएगा।
जन्माष्टमी पर गाय, मोर और फूलों से सजी मेहंदी बेहद खास लगेगी। हथेली या हाथ के बैक साइड पर गाय की आकृति के साथ फूल-पत्तियों और मोरपंख का पैटर्न खूबसूरत कृष्ण थीम मेहंदी तैयार कर सकती हैं।
कृष्ण से जुड़े फूल जैसे मोटिफ्स को एक ही डिजाइन में शामिल करें। हाथों पर यह नेचर इंस्पायर्ड पैटर्न बेहद खूबसूरत और सबसे अलग नजर आएगा।
भक्ति से जुड़ा लुक पसंद है तो हथेली पर श्रीकृष्ण का संस्कृत श्लोक लिखवाएं। इसके नीचे कमल और आसपास बारीक बेल का डिजाइन बनवाने से मेहंदी बेहद खूबसूरत नजर आएगी।