रीता राय सागर
बीच में बिंदी लगाकर उसके ऊपर छोटी-छोटी बिंदियों की लाइन बनाएं, जो मांगटीके जैसी दिखाई दे। इसे माथापट्टी या मांगटीका के साथ पहना जा सकता है।
लाल बिंदी के साथ दोनों तरफ छोटे-छोटे गोल्डन डॉट्स लगाकर माथे पर पैटर्न बनाएं। लाल और गोल्डन का कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बेहद सुंदर लगेगा।
माथे के बीच एक बड़ी बिंदी लगाकर उसके ऊपर या नीचे दो छोटी बिंदियां लगाएं। सिंपल होते हुए भी यह डिजाइन ट्रेडिशनल लुक को खास टच देता है।
बीच में छोटी लाल या गोल बिंदी लगाकर उसके ऊपर मोरपंख जैसा छोटा डिजाइन बनाएं। राधा रानी और कृष्ण जन्माष्टमी थीम के लिए यह स्टाइल काफी खूबसूरत लगेगा।
अगर आपको थोड़ा रॉयल राधा रानी लुक चाहिए, तो बीच में लाल बिंदी लगाकर दोनों तरफ छोटे डॉटस बनाएं। इसके साथ मांगटीका या माथापट्टी पहनने से पूरा श्रृंगार और भी सुंदर लगेगा।
केवल सफेद बिंदियां लगाकर एक सुंदर फोरहेड डिजाइन क्रिएट किया जा सकता है। पिंक, लाल या पीले ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ यह स्टाइल बहुत प्यारा लगेगा।
राधा रानी लुक में चंद्राकार बिंदी काफी खूबसूरत लग सकती है। इसे लाल, सफेद या गोल्डन डिटेलिंग के साथ लगाएं और साथ में छोटी-छोटी बिंदियों से माथे को सजाएं।
अगर आपको थोड़ी लंबी और स्लीक बिंदी पसंद है, तो माथे के बीच लंबी लाल बिंदी लगाएं। इसके साथ ऊपर छोटी गोल बिंदी लगाकर डिजाइन को और आकर्षक बना सकती हैं।
क्लासिक गोल लाल बिंदी को माथे के बीच लगाएं और उसके ऊपर या आसपास छोटी-छोटी बिंदियों से डिजाइन बनाएं। राधा रानी के पारंपरिक श्रृंगार के लिए खूबसूरत विकल्प है।
छोटी-छोटी बिंदियों से फूल जैसी आकृति बनाएं। बीच में लाल बिंदी और आसपास सफेद या गोल्डन डॉट्स लगाने से फेस्टिव लुक आएगा।