रीता राय सागर
पर्पल सूट के साथ सॉफ्ट पिंक न्यूड लिपस्टिक लगाएं। दिन के फंक्शन के लिए यह हल्का और फ्रेश लुक देगी।
पिंक और पर्पल का मेल पसंद है, तो मौव पिंक चुनें। यह एथनिक आउटफिट के साथ खूबसूरत लगेगा।
हल्का गुलाबी और म्यूटेड रोज शेड पर्पल आउटफिट को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देगा।
पर्पल ड्रेस के साथ कैरेमल न्यूड लिपस्टिक ट्राई करें। खासकर गोल्डन जूलरी के साथ यह कॉम्बिनेशन अच्छा लगेगा।
शाम की पूजा या गरबा के लिए बेरी पिंक लिपस्टिक चुनें। यह लुक में रंग और गहराई दोनों जोड़ेगी।
डार्क पर्पल आउटफिट के साथ प्लम लिपस्टिक चुनें। यह टोन-ऑन-टोन मेकअप लुक के लिए अच्छा विकल्प है।
फेस्टिव लुक को बोल्ड बनाना है, तो वाइन रेड लगाएं। आंखों का मेकअप हल्का रखें, ताकि लिपस्टिक उभरकर दिखे।
ब्राइट लेकिन खूबसूरत लुक के लिए रास्पबेरी पिंक ट्राई करें। यह हल्के और गहरे दोनों पर्पल आउटफिट के साथ अच्छा कॉन्ट्रास्ट दे सकता है।
पर्पल आउटफिट के साथ ब्रिक रेड लिपस्टिक एक अलग और आकर्षक कॉन्ट्रास्ट बनाती है। गोल्डन एक्सेसरीज के साथ इसे ट्राई करें।
मैट लिपस्टिक पसंद नहीं है, तो रोज पिंक लिप कलर के ऊपर थोड़ा ग्लॉस लगाएं। इससे होंठों पर चमकदार फिनिश मिलेगी।