अंकिता पटेल
नवरात्रि के आठवें दिन अपने पहनावे में पर्पल रंग शामिल करके ऑफिस लुक को फेस्टिव टच दें। महिलाओं की खूबसूरत कुर्ती से लेकर पुरुषों के क्लासिक कुर्ते तक, ये आउटफिट आइडिया।
ऑफिस के लिए हल्के बैंगनी या लैवेंडर रंग की स्ट्रेट कुर्ती चुनें। इसे सफेद या क्रीम ट्राउजर के साथ पहनें। छोटे ईयररिंग्स और आरामदायक फुटवियर आपके लुक को सलीकेदार बनाएंगे।
बैंगनी रंग की कॉटन या लिनेन साड़ी ऑफिस में आकर्षक और सहज लुक देती है। इसके साथ सादा ब्लाउज, हल्की जूलरी और साफ-सुथरा हेयरस्टाइल चुनें।
लैवेंडर या गहरे बैंगनी रंग की कुर्ती को सफेद या ऑफ-व्हाइट पलाजो के साथ पहनें। यह कॉम्बिनेशन पूरे दिन ऑफिस में आरामदायक रहने के साथ खूबसूरत भी दिखता है।
छोटे प्रिंट वाला पर्पल कुर्ता सेट ऑफिस के लिए बढ़िया विकल्प है। इसके साथ मैचिंग बॉटम और हल्का दुपट्टा चुनें। बहुत ज्यादा चमकदार सजावट की जगह मिनिमल एक्सेसरीज पहनें।
पुरुष हल्के बैंगनी या म्यूट पर्पल रंग का कॉटन कुर्ता सफेद या क्रीम पायजामे के साथ पहन सकते हैं। सादा डिजाइन और अच्छी फिटिंग ऑफिस पूजा या छोटे फेस्टिव सेलिब्रेशन के लिए उपयुक्त हैं।
अगर आप पारंपरिक कपड़ों में भी फॉर्मल अंदाज चाहते हैं, तो पर्पल कुर्ते को बेज या क्रीम ट्राउजर के साथ स्टाइल करें। क्लासिक घड़ी और सादे जूते इस कॉम्बिनेशन को स्मार्ट बनाते हैं।
बैंगनी कुर्ते के ऊपर क्रीम, ग्रे या बेज रंग की नेहरू जैकेट पहनकर अपने लुक को खास बनाएं। यह कॉम्बिनेशन ऑफिस पूजा, फेस्टिव मीटिंग या सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अच्छा विकल्प है।
कुर्ते की जगह मॉडर्न लुक पसंद करने वाले पुरुष पर्पल एथनिक शर्ट को नेवी ब्लू या ब्लैक ट्राउजर के साथ पहन सकते हैं। हल्का पैटर्न और अच्छी फिटिंग इस आउटफिट को ऑफिस के अनुकूल बनाते हैं।