PUC बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर, दिल्ली-NCR में सरकार सेंटरों पर सर्विलांस कैमरे लगाना अनिवार्य

सिमरन सिंह

क्यों लिया गया ये फैसला?

वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए PUC जांच बेहद जरूरी है। लेकिन बिना सही जांच के सर्टिफिकेट जारी होने पर पूरी व्यवस्था कमजोर पड़ सकती है।

Car Repair | Source. Pinterest

अब कैमरे रखेंगे नजर

नई व्यवस्था में PUC सेंटरों पर लगे सर्विलांस कैमरों से सेंटर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इससे जांच प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

CCTV | Source. Pinterest

गाड़ी की जांच हुई या नहीं?

कैमरों के जरिए यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि जिस वाहन का PUC बना है, वह वास्तव में सेंटर पर आया था या नहीं। इससे फर्जी तरीके से सर्टिफिकेट जारी करने पर रोक लग सकती है।

Pollution | Source. Pinterest

बिना गाड़ी लाए PUC? अब मुश्किल

कुछ मामलों में वाहन को सेंटर पर लाए बिना ही PUC सर्टिफिकेट जारी करने की शिकायतें सामने आती रही हैं। कैमरा निगरानी से ऐसी गड़बड़ियों को पकड़ना आसान हो सकता है।

Car Pollution | Source. Pinterest

प्रदूषण ज्यादा है तो फेल होगी गाड़ी

नई व्यवस्था का मकसद सिर्फ सेंटरों की निगरानी करना नहीं है। अगर वाहन का प्रदूषण तय सीमा से ज्यादा है, तो उसे सही तरीके से जांच में फेल किया जाना चाहिए।

Car Pollution | Source. Pinterest

वाहन मालिकों पर भी असर

अब PUC बनवाना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं रह सकता। अगर गाड़ी से ज्यादा धुआं निकल रहा है या प्रदूषण तय सीमा से ऊपर है, तो पहले वाहन की समस्या ठीक करानी होगी।

Car Pollution | Source. Pintertest

पुराने वाहनों पर खास नजर

पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों के लिए नियमित प्रदूषण जांच ज्यादा जरूरी है। सर्विसिंग, इंजन और प्रदूषण नियंत्रण उपकरण सही रखना भी अहम होगा।

Car Pollution | Source. Pintertest

सेंटर संचालकों की बढ़ेगी जिम्मेदारी

कैमरों की अनिवार्यता के बाद PUC सेंटर संचालकों को नियमों के मुताबिक जांच करनी होगी। जरूरत पड़ने पर निगरानी रिकॉर्ड के आधार पर सेंटर की गतिविधियों की जांच की जा सकेगी।

Car Pollution | Source. Pinterest

प्रदूषण रोकने की दिशा में बड़ा कदम

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कई कारण हैं, जिनमें वाहनों का उत्सर्जन भी शामिल है। ऐसे में सही PUC जांच और पारदर्शी सर्टिफिकेशन सिस्टम प्रदूषण नियंत्रण की कोशिशों को मजबूत कर सकता है।

Car Pollution | Source. Pinterest

इमोजी की शुरुआत कैसे हुई? इन छोटे-छोटे डिजिटल चेहरों की कहानी कहां से हुई शुरू

Emoji
Swipe Up