फोन का कैमरा कहीं चोरी-छिपे तो नहीं हो रहा इस्तेमाल? इन तरीकों से चेक करें फोन

सिमरन सिंह

सिर्फ हैकिंग नहीं है वजह

कैमरा अपने आप ऑन दिखे तो घबराएं नहीं! हर बार इसका मतलब फोन हैक होना नहीं होता। कई ऐप्स को कैमरा या माइक्रोफोन की परमिशन मिली हो सकती है।

Smartphone hacks. | Source. Pinterest

हरे डॉट पर दें ध्यान

नए Android फोन में कैमरा या माइक्रोफोन इस्तेमाल होने पर स्क्रीन के ऊपर हरे रंग का डॉट या प्राइवेसी इंडिकेटर दिखाई दे सकता है।

green dot | Source. Pinterest

बार-बार दिखे तो करें चेक

अगर कैमरा इस्तेमाल किए बिना प्राइवेसी इंडिकेटर बार-बार दिखाई दे रहा है, तो यह देखने का समय है कि कौन-सा ऐप कैमरा एक्सेस कर रहा है।

green dot | Source. Pinterest

Camera Permission चेक करें

Settings → Privacy/Security & Privacy → Permission Manager → Camera यहां आपको उन ऐप्स की लिस्ट मिलेगी जिन्हें कैमरा इस्तेमाल करने की अनुमति मिली है।

Camera Permission | Source. Pinterest

गैर-जरूरी परमिशन बंद करें

अगर किसी ऐप को कैमरे की जरूरत नहीं है और फिर भी उसे परमिशन मिली है, तो उसकी Camera Permission को बंद कर दें।

Camera Permission | Source. Pinterest

अनजान Apps से रहें सावधान

ऐप्स की लिस्ट चेक करें। ऐसा ऐप जिसे आपने इंस्टॉल नहीं किया या जिसका काम समझ नहीं आ रहा, उसकी जानकारी जरूर जांचें।

Apps | Source. Pinterest

Privacy Dashboard का करें इस्तेमाल

कई Android फोन में Privacy Dashboard मिलता है। यहां कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन जैसी परमिशन के इस्तेमाल की जानकारी देखी जा सकती है।

Privacy Dashboard | Source. Pinterest

iPhone में ऐसे करें चेक

Settings → Privacy & Security → Camera यहां देखें किन ऐप्स को कैमरा एक्सेस मिला है। जरूरत न हो तो परमिशन बंद कर दें। App Privacy Report भी मददगार हो सकती है।

iPhone | Source. Pinterest

आपकी Privacy, आपकी जिम्मेदारी

समय-समय पर Camera Permissions और इंस्टॉल किए गए Apps चेक करते रहें। संदिग्ध ऐप्स से सावधान रहें और फोन को अपडेटेड रखें।

Camera Permissions | Source. Pinterest

Google Account कहां-कहां है Login? इस तरह से चलेगा पता और रहेगी पूरी सुरक्षा

gmail
Swipe Up