सिमरन सिंह
Gmail, Google Drive, Photos, YouTube, Contacts समेत कई सेवाएं आपके अकाउंट से जुड़ी होती हैं। अगर अकाउंट किसी पुराने या दूसरे डिवाइस में Login है, तो निजी डेटा खतरे में पड़ सकता है।
अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर Google Account खोलें। इसके बाद Manage your Google Account ऑप्शन पर जाएं।
Google Account में जाने के बाद Security सेक्शन खोलें। यहां आपको अकाउंट की सुरक्षा से जुड़े कई विकल्प दिखाई देंगे।
Security पेज को नीचे स्क्रॉल करें। अब Your devices या Manage all devices विकल्प पर जाएं। यहां आपके अकाउंट से जुड़े डिवाइस की लिस्ट दिखाई देगी।
लिस्ट में आपको
• स्मार्टफोन
• टैबलेट
• लैपटॉप
• कंप्यूटर
• अन्य डिवाइस
जिन पर आपके Google Account का इस्तेमाल हुआ है।
किसी डिवाइस पर क्लिक करके उसकी अतिरिक्त जानकारी चेक करें। कुछ मामलों में यहां आखिरी इस्तेमाल का समय और अनुमानित लोकेशन जैसी जानकारी भी दिखाई दे सकती है।
अगर कोई ऐसा फोन या कंप्यूटर दिखे जिसे आप पहचानते नहीं हैं, तो उसे नजरअंदाज न करें। डिवाइस खोलें और Sign out विकल्प चुनें। इससे आपका Google Account उस डिवाइस से साइन आउट हो जाएगा।
अगर आपको शक है कि किसी अनजान व्यक्ति को अकाउंट का एक्सेस मिला है, तो तुरंत Google Account का पासवर्ड बदलें। नया पासवर्ड मजबूत रखें और उसे किसी दूसरे अकाउंट पर इस्तेमाल न करें।
सिर्फ पासवर्ड पर निर्भर रहने के बजाय 2-Step Verification एक्टिवेट रखें। समय-समय पर डिवाइस लिस्ट चेक करें, पुराने डिवाइस हटाएं और अनजान Login पर तुरंत कार्रवाई करें। छोटी-सी सावधानी, आपके पूरे डिजिटल डेटा को सुरक्षित रखने में बड़ी मदद कर सकती है।