रीता राय सागर
इस करवा चौथ पर भारी मेहंदी की जगह हथेली पर एक खूबसूरत फूल और पतली बेल वाला डिजाइन ट्राई करें। यह सिंपल होने के साथ स्टाइलिश भी लगेगा।
हथेली के बीच में गोल मंडला बनवाएं और उंगलियों पर बारीक पैटर्न रखें। यह डिजाइन ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच जोड़ता है।
पत्तियों वाली तिरछी बेल हाथों को खूबसूरत और लंबा लुक देती है। कम भरी हुई मेहंदी पसंद करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है।
उंगलियों पर बारीक जाल, बेल और छोटे फूल बनवाएं। हथेली का बाकी हिस्सा खाली रखने से डिजाइन ज्यादा मॉडर्न नजर आएगा।
कलाई पर मेहंदी का ब्रेसलेट बनवाएं और उससे एक छोटी बेल जोड़ें। चूड़ियों के साथ यह डिजाइन खास तौर पर खूबसूरत लगेगा।
हाथ की पिछली तरफ ज्योमेट्रिक पैटर्न और उंगलियों पर लेस जैसी डिजाइन बनवाएं। यह साड़ी और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट दोनों के साथ जचेगा।
हथेली के एक हिस्से पर फूलों और पत्तियों की बेल बनवाएं। आधा हाथ खाली रहने से डिजाइन में अलग तरह का बैलेंस दिखेगा।
छोटे फूलों, बिंदियों और पतली लाइनों के बीच खाली जगह छोड़ें। मिनिमल और क्लासी मेहंदी पसंद करने वालों को यह स्टाइल पसंद आएगा।
कलाई पर चौड़ा कफ जैसा पैटर्न बनवाएं और उसके नीचे एक छोटा मोटिफ रखें। यह डिजाइन बिना पूरे हाथ को भरे स्टेटमेंट लुक देता है।
छोटे-छोटे फूलों को बिंदियों और डॉटेड लाइनों से जोड़ें। यह डिजाइन हल्का, खूबसूरत और जल्दी बन जाने वाला ऑप्शन है।