मनोज पांडे
कीमत के लिहाज से वनप्लस टैबलेट की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होकर 39,999 रुपये तक जाती है। वनप्लस पैड की बिक्री 2 मई से शुरू होगी।
वनप्लस पैड की खरीदारी के समय ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। इस टैब को 12 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
वनप्लस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पुराने वनप्लस स्मार्टफोन पर भी 5,000 रुपये की छूट मिलेगी। जो लोग वनप्लस पैड को 28 अप्रैल से 2 मई के बीच प्री-ऑर्डर करते हैं, उन्हें 1499 रुपये का फोलियो केस मुफ्त में मिलेगा।
वनप्लस पैड 7:5 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जिसे कंपनी रीडफिट स्क्रीन कहती है। यह एलसीडी पैनल पर बने 2800×2000 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 11.61 इंच डिस्प्ले सपोर्ट करता है और 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है।
स्क्रीन में HDR 10+, 500nits ब्राइटनेस और 296ppi जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस टैबलेट डिवाइस की मोटाई केवल 6.54mm है और इसका वजन 552 ग्राम है।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस पैड के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह टैबलेट डिवाइस 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।