अंकिता पटेल
ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए ऐसा आउटफिट चुनना जरूरी है, जिसमें स्टाइल के साथ आराम भी बना रहे। इंडियन वियर से लेकर वेस्टर्न फॉर्मल तक का ऑफिस लुक।
सिंपल कुर्ती ऑफिस के लिए एक ऐसा आउटफिट है जिसे आसानी से अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। स्ट्रेट-कट कुर्ती को ट्राउजर, पैंट या पलाजो के साथ पहनकर जा सकता है।
दिनभर ऑफिस में रहने के लिए कपड़े सिर्फ देखने में अच्छे नहीं, बल्कि आरामदायक भी होने चाहिए। मौसम और ऑफिस के वातावरण के हिसाब से कॉटन, लिनन या हल्के फैब्रिक सहज महसूस करा सकता है।
अगर सुबह ऑफिस के लिए कपड़े चुनने में ज्यादा समय नहीं देना चाहतीं, तो कुर्ता सेट अच्छा विकल्प हो सकता है। एक जैसे रंग या संतुलित प्रिंट वाला सेट सलीकेदार लुक देता है।
साड़ी सिर्फ पारंपरिक मौकों के लिए नहीं है। ऑफिस में हल्की कॉटन, लिनन या सॉफ्ट फैब्रिक की साड़ी को सिंपल ब्लाउज और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ पहनकर बेहद ग्रेसफुल लुक बनाया जा सकता है।
ऑफिस वियर में बहुत ज्यादा रंगों को एक साथ मिलाने के बजाय संतुलित कलर पैलेट बेहतर नजर आता है। नेवी, ब्लैक, व्हाइट, बेज, ग्रे और पेस्टल जैसे शेड्स को आपस में मिलाकर अलग-अलग लुक तैयार किए जा सकते हैं।
वेस्टर्न ऑफिस वियर पसंद करने वाली महिलाओं के लिए क्लासिक शर्ट और ट्राउजर हमेशा काम आता है। सफेद, ब्लू, बेज या पेस्टल शेड की शर्ट के साथ अच्छी फिटिंग वाला ट्राउजर स्मार्ट लुक देता है।
मीटिंग, प्रेजेंटेशन या किसी खास ऑफिस इवेंट के लिए ब्लेजर आपके पूरे लुक को ज्यादा स्ट्रक्चर्ड बना सकता है। इसे शर्ट, ट्राउजर, कुर्ती या सादे टॉप के साथ पहना जा सकता है।
महंगे कपड़े या बड़े ब्रांड से ज्यादा जरूरी है कि आउटफिट आपकी बॉडी पर सही फिट हो। बहुत ढीले या असहज कपड़ों की जगह ऐसा फिट चुनें जिसमें आप आसानी से चल-फिर और काम कर सकें।
वर्किंग वुमन का ऑफिस फैशन सिर्फ ट्रेंड फॉलो करने का नाम नहीं है। ऐसा पहनावा चुनें जो आपके ऑफिस के माहौल, काम और व्यक्तिगत पसंद के साथ सहज लगे।