दीपिका पाल
22 सितंबर से नौ दिनों की नवरात्रि की शुरुआत होगी। इस दौरान पूजा -पाठ के अलावा भोग अर्पित करते है। जानिए 9 दिनों के भोग।
नवरात्रि का पहला दिन माता शैलपुत्री को समर्पित है इस दिन भोग में घी अर्पित करें।
नवरात्रि के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी माता को पूजा के बाद मिश्री या चीनी का भोग लगाएं।
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को पूजा के बाद खीर आदि अर्पित करनी चाहिए।
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की जाती है। उन्हें भोग में मालपुआ अर्पित करें।
नवरात्रि के पांचवे दिन यदि आप मां स्कंदमाता को पूजा के बाद केले का भोग लगाएं।
नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी की विशेष पूजा की जाती है विशेष रूप से शहद का भोग लगाएं।
नवरात्रि के सातवें दिन यदि आप मां कालरात्रि की पूजा के बाद भोग में गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाएं।
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा में नारियल या फिर नारियल से बनी चीजों को भोग अर्पित करें।
नवरात्रि के नौवें दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है, देवी को हलवा-पूरी और चने का भोग लगाएं।