सुनीता पांडे
केरल के तिरुवनंतपुरम की एक स्टार्टअप कंपनी Acemoney एक ऐसा विकल्प लेकर आई है, जिसमें यूपीआई भुगतान का उपयोग करने के लिए फोन की जरूरत नहीं है।
Acemoney की स्मार्ट रिंग लॉन्च करने के पीछे का कारण यह है कि अगर आपके पास कैश नहीं है तो आप स्मार्ट रिंग के जरिए ही आसानी से लेनदेन कर सकते हैं।
Elegant minimal background. 3d illustration, 3d rendering.
डिजिटली रिंग के माध्यम से क्यूआर कोड़ स्कैन करके यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।
इस रिंग को यूज करने के लिए आपको फोन की जरूरत नहीं पड़ती है, इसे केवल पेमेंट टर्मिनल पर रखना होता है।
इसके बाद पेमेंट से पहले आपको एक बीप की आवाज सुनाई देगी और इसके बाद बिना फोन के पेमेंट हो जाएगा।
कंपनी का उद्देश्य देश को डिजिटल इंडिया का हिस्सा बनाने के साथ-साथ मोबाइल की बाध्यता खत्म करना है।
इस डिजिटल रिंग को आम आदमी के पास आने में अभी टाइम लगेगा, क्योंकि सरकार ने इसे अभी तक अप्रुवल नहीं दिया है।