सुनीता पांडे
आमतौर पर वजन कम करने के लिए हम हैवी वर्कआउट का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार जिम में घंटों पसीना बहाने के बावजूद वजन कम नहीं हो पाता है।
भारतीयों में ज्यादा ऑयली फूड खाने की आदत देखी जाती है, जो वजन बढ़ने के लिए काफी हद तक जिम्मेदार होती है।
आप नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के खाने में स्वस्थ खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं, जैसे कि हरी सब्जियां, ताजे फल आदि।
स्नैक्स के तौर पर आप ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन कर सकते हैं।
नाश्ते में ओट्स का सेवन करें क्योंकि यह वजन कम करने में काफी मददगार होता है।
अपनी डेली डाइट में बेरीज शामिल करें, क्योंकि इसे फाइबर का रिच सोर्स माना जाता है।
बेरीज खाने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे भूख लगने में समय लगता है। यही वजह है कि यह वजन कम करने में काफी कारगर है।