सिमरन सिंह
WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग के लिए नहीं है। फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और जरूरी फाइलें भी खूब शेयर होती हैं। इसी भरोसे का फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं।
साइबर सिक्योरिटी कंपनी Quick Heal Technologies ने WhatsApp के जरिए फैलाए जा रहे नए Malware कैंपेन को लेकर चेतावनी दी है। हैकर्स नॉर्मल दिखने वाले डॉक्यूमेंट के रूप में खतरनाक फाइल भेज रहे हैं।
इस कैंपेन में हमलावर पहले किसी WhatsApp अकाउंट पर कब्जा कर सकते हैं। इसके बाद उसी अकाउंट की कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को संदिग्ध फाइल भेजी जाती है।
मैसेज किसी अनजान नंबर से आए, तो शक होना स्वाभाविक है। लेकिन यहां फाइल परिचित व्यक्ति, सहकर्मी या कारोबारी संपर्क के अकाउंट से आ सकती है। यही चीज यूजर को ज्यादा आसानी से फंसा सकती है।
हैकर्स खतरनाक फाइल को बिजनेस डॉक्यूमेंट जैसा दिखाने की कोशिश करते हैं। इसलिए सिर्फ भेजने वाले को पहचानना काफी नहीं है।
Quick Heal के मुताबिक, इस कैंपेन में खास तौर पर इन यूजर्स को निशाना बनाया जा रहा है:
• Finance Teams
• Senior Officials
• Chartered Accountants
• Business Users
इनके डिवाइस में संवेदनशील वित्तीय और कारोबारी डेटा हो सकता है।
परिचित के नंबर से भी अचानक संदिग्ध डॉक्यूमेंट आए तो तुरंत डाउनलोड या ओपन न करें। पहले उस व्यक्ति को फोन करके पूछें “क्या आपने सच में यह फाइल भेजी है?” जरूरत हो तो किसी दूसरे माध्यम से भी पुष्टि करें।
संदिग्ध फाइल न खोलें
ऐसी फाइल आगे शेयर न करें
अजीब नाम या फॉर्मेट वाली फाइल पर भरोसा न करें
क्या करें
फोन और कंप्यूटर अपडेट रखें
सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर अपडेट रखें
संदिग्ध फाइल को नजरअंदाज करें
WhatsApp पर आने वाली हर फाइल सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है। परिचित नंबर से आई फाइल भी खतरनाक हो सकती है। इसलिए कोई डॉक्यूमेंट खोलने से पहले उसकी पुष्टि करें और अपने डिवाइस को हमेशा अपडेट रखें।