सिमरन सिंह
स्मार्टफोन हर वक्त हमारे साथ रहता है। घर से ऑफिस और ट्रैवल तक इस्तेमाल होने वाले फोन पर धूल, मिट्टी, तेल और उंगलियों के निशान जमा होना आम बात है।
फोन की स्क्रीन को साफ करने के लिए कोई भी तेज केमिकल वाला क्लीनर इस्तेमाल न करें। Harsh Cleaner स्क्रीन की सतह को नुकसान पहुंचा सकता है।
स्मार्टफोन की स्क्रीन पर कई तरह की सर्फेस कोटिंग हो सकती हैं। ये कोटिंग उंगलियों के निशान और तेल को कम करने में मदद करती हैं। तेज केमिकल इन्हें धीरे-धीरे खराब कर सकते हैं।
कई लोग सफाई के लिए फोन की स्क्रीन पर सीधे क्लीनिंग लिक्विड छिड़क देते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। लिक्विड स्पीकर, माइक्रोफोन या चार्जिंग पोर्ट में जा सकता है।
फोन पर Water Resistant लिखा होने का मतलब यह नहीं कि उस पर जानबूझकर पानी या क्लीनिंग लिक्विड डाला जाए। सफाई के लिए हमेशा कंपनी की गाइडलाइन को प्राथमिकता दें।
फोन की रोजमर्रा की सफाई के लिए सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करें। पहले फोन का इस्तेमाल बंद करें और संभव हो तो उसे स्विच ऑफ कर दें। फिर स्क्रीन और बॉडी को धीरे-धीरे साफ करें।
अगर स्क्रीन पर दाग आसानी से न निकले तो माइक्रोफाइबर कपड़े को बहुत हल्का नम किया जा सकता है। ध्यान रखें कपड़ा गीला न हो और लिक्विड सीधे फोन पर न डालें।
चार्जिंग पोर्ट या स्पीकर में धूल देखकर पिन, सुई या नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें। इससे फोन के अंदर मौजूद नाजुक हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है। ज्यादा गंदगी हो तो प्रोफेशनल की मदद लें।
Harsh Cleaner
ब्लीच
अमोनिया वाले क्लीनर
सीधे फोन पर स्प्रे
साफ माइक्रोफाइबर कपड़ा और सही सफाई तरीका अपनाएं। छोटी-सी सावधानी आपके फोन की स्क्रीन और बॉडी को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती है।