सिमरन सिंह
पहचान सत्यापन और कई सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए अपडेटेड Aadhaar जरूरी हो सकता है। अगर आपका Address बदल गया है, तो इसे ऑनलाइन अपडेट करने का विकल्प मौजूद है।
सबसे पहले UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर जाएं। इसके बाद: My Aadhaar → Document Update यहां आपको Aadhaar से जुड़े कई अपडेट और स्टेटस चेक करने के विकल्प मिलेंगे।
Document Update पर क्लिक करने के बाद “Want to Submit” विकल्प में जाएं। यहां Address अपडेट करने के लिए स्वीकार किए जाने वाले डॉक्यूमेंट की जानकारी मिलेगी। अपना संबंधित डॉक्यूमेंट चुनें और आगे बढ़ें।
अब Submit पर क्लिक करें। इसके बाद Aadhaar नंबर और कैप्चा की मदद से लॉगइन करें। फिर Update Address विकल्प चुनकर मांगी गई जानकारी भरें और आवेदन सबमिट कर दें।
Address Update Request सबमिट करने के बाद कुछ समय लग सकता है। अपने आवेदन का स्टेटस भी myAadhaar पोर्टल के जरिए चेक किया जा सकता है। इसलिए आवेदन करने के बाद अपडेट पूरा होने तक स्टेटस जरूर देखते रहें।
ध्यान रखें, सभी Aadhaar अपडेट ऑनलाइन नहीं किए जा सकते। अगर आपको फोटो, फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन जैसे बायोमीट्रिक डेटा में बदलाव कराना है, तो Aadhaar Enrolment/Update Centre जाना होगा।
किसी कर्मचारी, ड्राइवर या किराएदार की पहचान सत्यापित करनी हो तो Aadhaar की जांच की जा सकती है। Aadhaar पर मौजूद QR Code को स्कैन करके उसकी प्रामाणिकता जांचने का विकल्प मिलता है।
Aadhaar QR Code में जरूरी जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित होती है। इसे UIDAI के Aadhaar QR Scanner ऐप से स्कैन किया जा सकता है। QR Code की डिजिटल सिग्नेचर आधारित सुरक्षा से छेड़छाड़ का पता लगाने में मदद मिलती है।
Aadhaar की वैलिडिटी ऑनलाइन भी चेक की जा सकती है। UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर Aadhaar Verification सुविधा का इस्तेमाल करें। इससे सीमित जानकारी जैसे उम्र, जेंडर, राज्य और मोबाइल नंबर के आखिरी अंक की पुष्टि में मदद मिल सकती है।