Neck Air Purifier: क्या गले में पहनने वाला ये डिवाइस प्रदूषण से बचा सकता है?

सिमरन सिंह

Neck Air Purifier क्या है?

प्रदूषण से बचने के लिए गले में पहनें जाने वाला छोटा डिवाइस कितना कारगर है? जानें इसका काम और सीमाएं।

Neck Air Purifier | Source. Pinterest

क्या है Neck Air Purifier?

Neck Air Purifier एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसे पेंडेंट या नेकलेस की तरह पहना जाता है। कुछ मॉडल नेगेटिव आयन छोड़कर आसपास के हवा में मौजूद कणों को प्रभावित करने का दावा करते हैं।

Neck Air Purifier | Source. Pinterest

कैसे करता है काम?

कई नेक एयर प्यूरीफायर में आयोनाइजर तकनीक होती है। यह हवा में नेगेटिव आयन छोड़ती है, जो धूल और दूसरे कणों से जुड़ सकते हैं। हालांकि, इससे प्रदूषण पूरी तरह खत्म होने की गारंटी नहीं है।

Neck Air Purifier | Source. Pinterest

क्या इसमें HEPA फिल्टर होता है?

कई वियरेबल आयोनाइजर में पारंपरिक पंखा या HEPA फिल्टर नहीं होता। ऐसे मॉडल हल्के और शांत हो सकते हैं, लेकिन इनकी कार्यक्षमता पारंपरिक एयर प्यूरीफायर जैसी मानना सही नहीं होगा।

Neck Air Purifier | Source. Pinterest

क्या PM2.5 से बचाता है?

PM2.5 जैसे बारीक कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। नेक एयर प्यूरीफायर के कुछ निर्माता इन कणों को कम करने का दावा करते हैं, लेकिन खुले वातावरण में वास्तविक सुरक्षा सीमित हो सकती है।

Neck Air Purifier | Source. Pinterest

क्या मास्क की जगह ले सकता है?

प्रदूषण ज्यादा होने पर नेक एयर प्यूरीफायर को सुरक्षा का भरोसेमंद विकल्प नहीं मानना चाहिए। जरूरत के अनुसार अच्छी फिटिंग वाला N95 या KN95 मास्क ज्यादा उपयोगी सुरक्षा उपाय है।

Neck Air Purifier | Source. Pinterest

Atovio Neck Air Purifier

Atovio भारत में नेक एयर प्यूरीफायर बेचने वाला ब्रांड है। इसके कुछ मॉडल में एडवांस्ड आयन टेक्नोलॉजी दी जाती है। खरीदने से पहले उत्पाद के परीक्षण, तकनीक और निर्माता के दावों की स्वतंत्र पुष्टि जरूर करें।

Neck Air Purifier | Source. Pinterest

Ible Airvida

Ible Airvida भी नेकलेस स्टाइल में पहनने वाले एयर प्यूरीफायर पेश करता है। इसमें मॉडल के हिसाब से डिजाइन और बैटरी संबंधी सुविधाएं मिल सकती हैं। कीमत और उपलब्धता खरीदारी के समय जांचें।

Ible Airvida | Source. Pinterest

खरीदने से पहले ध्यान दें

डिवाइस की तकनीक, बैटरी, वारंटी और स्वतंत्र परीक्षण रिपोर्ट देखें। यह भी जांचें कि आयोनाइजर से ओजोन तो नहीं निकलता, क्योंकि ओजोन सांस की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

Neck Air Purifier | Source. Pinterest

क्या इसे खरीदना चाहिए?

नेक एयर प्यूरीफायर पोर्टेबल जरूर है, लेकिन प्रदूषण से बचाव के लिए इसकी प्रभावशीलता के प्रमाण सीमित हैं। प्रदूषण वाले दिनों में AQI जांचें, बाहरी गतिविधियां कम करें और जरूरत पड़ने पर अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क इस्तेमाल करें।

Neck Air Purifier | Source. Pinterest

कन्या पूजन के लिए Digital Gift Idea, इस बार पारंपरिक उपहार को हटाकर दें कुछ अलग

Kaniya Puja Gift
Swipe Up