सिमरन सिंह
कन्या पूजन पर छोटी कन्याओं को उपहार देने की परंपरा है। इस बार बच्चों के लिए चुनें उपयोगी डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज जो सबसे अलग होगी।
लिखने और ड्रॉइंग के लिए LCD Writing Pad बच्चों के लिए अच्छा होगा। इसमें बार-बार कागज इस्तेमाल करने के बजाय LCD राइटिंग पैड पर लिखना, गणित की प्रैक्टिस करना और ड्रॉइंग बनाना आसान हो सकता है।
LCD राइटिंग पैड पर छोटे नोट्स, शब्दों की स्पेलिंग और कैलकुलेशन लिखे जा सकते हैं। खरीदने से पहले देखें कि इसमें कंटेंट मिटाने और लॉक करने का फीचर है या नहीं।
लड़कियों के लिए डिजिटल वॉच एक उपयोगी और स्टाइलिश गिफ्ट हो सकती है। समय देखने के साथ कुछ मॉडल में अलार्म, डेट और स्टॉपवॉच जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
स्कूल की पढ़ाई और रोजमर्रा की बेसिक कैलकुलेशन के लिए पॉकेट कैलकुलेटर काम आ सकता है। इसका हल्का और छोटा डिजाइन इसे बैग में रखना आसान बनाता है।
LED लाइट वाले पेन एक अलग तरह का गिफ्ट हैं। कम रोशनी में लिखने में मदद मिल सकती है, हालांकि पढ़ाई के लिए पर्याप्त रोशनी वाला स्टडी लैंप बेहतर विकल्प होता है।
LCD राइटिंग पैड, डिजिटल वॉच, मिनी कैलकुलेटर और लाइट वाले पेन अलग-अलग कीमतों में मिलते हैं। खरीदने से पहले बैटरी, बिल्ड क्वालिटी और वारंटी की जानकारी जरूर देखें।
गिफ्ट चुनते समय बच्ची की उम्र, पढ़ाई और पसंद का ध्यान रखें। इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदते समय सुरक्षित डिजाइन, इस्तेमाल में आसानी और बैटरी की उपलब्धता भी जांचें।
LCD राइटिंग पैड से लेकर डिजिटल वॉच तक, ये चारों गिफ्ट कन्या पूजन को थोड़ा और खास बना सकते हैं। ऐसा उपहार चुनें, जो बच्चियों को पसंद आए और उनके रोजमर्रा के काम भी आए।