Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि में रोज क्या बनाएं? व्रत के लिए ट्राई करें ये 9 स्वादिष्ट रेसिपी

अंकिता पटेल

नवरात्रि में रोज क्या खाएं?

नवरात्रि के व्रत में हर दिन एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं? इस बार बनाएं नौ अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजन। साबूदाना खिचड़ी से लेकर मखाना खीर तक व्रत के मेन्यू में नया स्वाद जोड़ सकती हैं।

नवरात्रि में रोज क्या खाएं? | source: Pinterest

साबूदाना खिचड़ी

साबूदाने को धोकर पर्याप्त समय तक भिगोएं और अतिरिक्त पानी निकाल दें। कड़ाही में घी गर्म करके जीरा, मूंगफली और आलू भूनें। अब साबूदाना और सेंधा नमक डालकर धीमी आंच पर पकाएं।

साबूदाना खिचड़ी | source: Pinterest

कुट्टू का चीला

आलू को मैश करके कुट्टू के आटे में मिलाएं। सेंधा नमक, जीरा और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। गर्म तवे पर थोड़ा घी लगाएं और घोल फैलाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें।

कुट्टू का चीला | source: Pinterest

समा चावल का पुलाव

समा के चावलों को धोकर कुछ देर भिगो दें। कड़ाही में घी गर्म करें और जीरा, मूंगफली तथा कटे आलू भूनें। अब चावल, सेंधा नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालें। ढककर धीमी आंच पर पकाएं।

समा चावल का पुलाव | source: Pinterest

कुरकुरी शकरकंद चाट

उबली शकरकंद को छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें नींबू का रस, सेंधा नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं। ऊपर से हरा धनिया डालें और ताजा परोसें। चाहें तो थोड़ी मूंगफली भी मिला सकते हैं।

कुरकुरी शकरकंद चाट | source: Pinterest

राजगिरा पराठा

उबले आलू को मैश करके राजगिरा आटे और सेंधा नमक के साथ मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथें। हाथों की मदद से छोटी रोटी बनाएं और गर्म तवे पर घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें।

राजगिरा पराठा | source: Pinterest

मसाला मखाना

कड़ाही में घी गर्म करें और मखाने डालकर धीमी आंच पर कुरकुरे होने तक भूनें। अब सेंधा नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं। ठंडा होने पर मखाने और भी कुरकुरे हो जाएंगे।

मसाला मखाना | source: Pinterest

क्रीमी व्रत पनीर

दही में अदरक, सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाएं। इसमें पनीर के टुकड़े डालकर कुछ देर रखें। फिर तवे पर थोड़ा घी लगाकर पनीर को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। इसे गर्मागर्म परोसें।

क्रीमी व्रत पनीर | source: Pinterest

मखाना खीर

मखाने को हल्का भूनकर छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। दूध गर्म करें और उसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर पकाएं। मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। ऊपर से मेवे डालकर परोसें।

मखाना खीर | source: Pinterest

कुट्टू की मीठी रोटी

कुट्टू के आटे में मैश किया केला मिलाएं। जरूरत के अनुसार पानी डालकर नरम मिश्रण तैयार करें। इसे हाथों से छोटी रोटी का आकार दें और तवे पर थोड़ा घी लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें।

कुट्टू की मीठी रोटी | source: Pinterest

नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन-सा रंग? जानें 9 देवियों की पूजा और भोग की पूरी लिस्ट

Swipe Up