Navratri Colours 2026: नौ दिनों के 9 रंग, तारीख के साथ देखें पूरी लिस्ट

रीता राय सागर

नवरात्रि के नौ दिन, नौ रंग

11 अक्टूबर से शुरु होने वाले शारदीय नवरात्रि पर भक्त हर दिन के खास रंग के कपड़े पहनते हैं। यहां देखें नौ दिनों की रंगों वाली पूरी लिस्ट।

नवरात्रि के 9 रंग | Source: Pinterest

नारंगी रंग

11 अक्टूबर को मां शैलपुत्री की पूजा होगी। इस दिन का रंग नारंगी है, जो उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है।

नवरात्रि के 9 रंग | Source: Pinterest

सफेद रंग

12 अक्टूबर को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। सफेद रंग शांति, सादगी और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।

नवरात्रि के 9 रंग | Source: Pinterest

लाल रंग

13 अक्टूबर को मां चंद्रघंटा की पूजा होगी। लाल रंग शक्ति, साहस और ऊर्जा से जुड़ा है। इस दिन लाल साड़ी या सूट पहन सकती हैं।

नवरात्रि के 9 रंग | Source: Pinterest

रॉयल ब्लू

14 अक्टूबर को मां कूष्मांडा की पूजा की जाएगी। रॉयल ब्लू रंग आत्मविश्वास और मजबूती से जुड़ा माना जाता है। इस रंग का एथनिक पहनावा खास दिखेगा।

नवरात्रि के 9 रंग | Source: Pinterest

पीला रंग

15 अक्टूबर को मां स्कंदमाता की पूजा होगी। पीला रंग खुशी, आशा और उमंग का प्रतीक माना जाता है। इस दिन पीले रंग का परिधान आपके दिन को खास बना देगा।

नवरात्रि के 9 रंग | Source: Pinterest

हरा रंग

16 अक्टूबर को मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी। हरा रंग प्रकृति, विकास और नई शुरुआत से जुड़ा है। इस दिन हरे रंग का सूट या साड़ी पहनें।

नवरात्रि के 9 रंग | Source: Pinterest

ग्रे कलर

17 अक्टूबर को मां कालरात्रि की पूजा होगी। इस दिन का रंग ग्रे है। आप ग्रे रंग की साड़ी, सूट या कुर्ते को कलरफुल ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

नवरात्रि के 9 रंग | Source: Pinterest

बैंगनी रंग

18 अक्टूबर को मां महागौरी की पूजा और दुर्गा अष्टमी भी मनाई जाएगी। बैंगनी रंग गरिमा और आध्यात्मिकता से जुड़ा होता है। इस दिन बैंगनी परिधान चुन खूबसूरत लगेगा।

नवरात्रि के 9 रंग | Source: Pinterest

पीकॉक ग्रीन

19 अक्टूबर को मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी। इस दिन का रंग पीकॉक ग्रीन यानी मोरपंखी हरा है। नवरात्रि के आखिरी दिन इस रंग के एथनिक लुक से त्योहार की रंगत बढ़ जाएगी।

नवरात्रि के 9 रंग | Source: Pinterest

Garba Hairstyle: गरबा नाइट के लिए ट्राई करें ये 10 खूबसूरत हेयरस्टाइल, बन से लेकर ओपन हेयर तक हर लुक लगेगा खास

Swipe Up