रीता राय सागर
मां दुर्गा के चेहरे वाला टैटू बेहद आकर्षक लगता है। इसे बांह, कलाई या पीठ पर अपनी पसंद के आकार में बनवाया जा सकता है।
मां दुर्गा के चेहरे के साथ त्रिशूल का डिजाइन शक्ति और साहस का खूबसूरत प्रतीक है। यह छोटा और बड़ा, दोनों आकार में अच्छा लगता है।
शेर मां दुर्गा की शक्ति का प्रतीक है। इसलिए मां दुर्गा और शेर वाला टैटू बोल्ड और दमदार लुक देता है।
अगर आपको छोटे और सिंपल टैटू पसंद हैं, तो मां दुर्गा की फाइन-लाइन आउटलाइन चुन सकती हैं। कलाई या बाजू पर यह काफी सुंदर लगेगी।
कमल के फूल के साथ मां दुर्गा का डिजाइन बहुत खूबसूरत और फेमिनिन नजर आता है। इसे छोटे आकार में भी बनवाया जा सकता है।
सिर्फ मां दुर्गा की आंखों को टैटू में शामिल करना एक अलग और आकर्षक चॉइस है। यह छोटा होने के बावजूद काफी प्रभावशाली दिखता है।
मां दुर्गा से जुड़ा सिंपल टैटू चाहिए तो त्रिशूल और ॐ का कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं। मिनिमल टैटू पसंद करने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है।
मुकुट, आभूषण और त्रिशूल के साथ मां दुर्गा का पारंपरिक स्वरूप टैटू को भव्य लुक देता है। इसे बांह या पीठ पर बड़े आकार में बनवाया जा सकता है।
अगर चित्र की जगह शब्दों वाला टैटू पसंद है, तो मां दुर्गा से जुड़ा कोई छोटा मंत्र या संस्कृत श्लोक चुन सकती हैं। इसे फोरआर्म या कॉलरबोन के पास बनवाया जा सकता है।
मां दुर्गा की एक खूबसूरत आउटलाइन वाला टैटू मॉडर्न और एलिगेंट लगता है। इसे छोटा रखकर कलाई, हाथ या टखने पर बनवाया जा सकता है।