अंकिता पटेल
नवरात्रि के 7वें दिन अपने ऑफिस आउटफिट में ग्रे रंग शामिल करें। महिलाओं की एलिगेंट साड़ी से लेकर पुरुषों के स्टाइलिश कुर्ते तक, ये एथनिक लुक त्योहार की थीम के साथ प्रोफेशनल अंदाज बनाए रखने में मदद करेंगे।
हल्के ग्रे रंग की स्ट्रेट कुर्ती को सफेद या काले ट्राउजर के साथ पहनें। छोटे सिल्वर ईयररिंग्स और आरामदायक फुटवियर इस लुक को ऑफिस के लिए आकर्षक बनाएंगे।
ग्रे रंग की कॉटन या लिनेन साड़ी ऑफिस में सादगी और स्टाइल का अच्छा मेल है। इसके साथ सादा ब्लाउज, हल्की जूलरी और साफ-सुथरा हेयरस्टाइल चुनें।
ग्रे कुर्ती के साथ सफेद या ऑफ-व्हाइट पलाजो पहनकर एक फ्रेश एथनिक लुक पाएं। हल्के रंग का दुपट्टा और सिंपल जूती इस कॉम्बिनेशन को पूरा करेंगे।
हल्के प्रिंट वाला ग्रे कुर्ता सेट ऑफिस के लिए एक स्मार्ट विकल्प है। इसके साथ मैचिंग बॉटम और सादा दुपट्टा पहनें। बहुत ज्यादा चमकदार डिजाइन के बजाय हल्की कढ़ाई और लुक प्रोफेशनल बना रहे।
ग्रे रंग का कॉटन कुर्ता और सफेद पायजामा पुरुषों के लिए सादा लेकिन आकर्षक विकल्प है। ऑफिस में नवरात्रि पूजा या छोटे फेस्टिव सेलिब्रेशन के लिए इसे पहन सकते हैं।
अगर आप एथनिक कपड़ों में भी फॉर्मल अंदाज चाहते हैं, तो ग्रे कुर्ते को काले या चारकोल ट्राउजर के साथ पहनें। अच्छी फिटिंग वाला कुर्ता और क्लासिक घड़ी लुक को स्मार्ट बनाएंगे।
ग्रे कुर्ते के ऊपर काली, सफेद या गहरे ग्रे रंग की नेहरू जैकेट पहनकर अपने ऑफिस लुक को खास बनाएं। हल्के कंट्रास्ट वाली जैकेट आउटफिट को आकर्षक बनाती है।
कुर्ते की जगह मॉडर्न लुक पसंद करने वाले पुरुष ग्रे एथनिक शर्ट को नेवी ब्लू या ब्लैक ट्राउजर के साथ पहन सकते हैं। सादा पैटर्न और अच्छी फिटिंग आउटफिट को ऑफिस के अनुकूल बनाए रखते हैं।