Garba Hairstyle: गरबा नाइट के लिए ट्राई करें ये 10 खूबसूरत हेयरस्टाइल, बन से लेकर ओपन हेयर तक हर लुक लगेगा खास

रीता राय सागर

ब्रेडेड शेल पोनिटेल

गरबा में बालों को स्टाइलिश रखने के लिए चोटी में कौड़ी, रंगीन धागे और छोटे टैसल्स लगाएं। घूमते समय यह हेयरस्टाइल खूबसूरत लगेगा और बाल भी संभले रहेंगे।

गरबा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

हाफ अप ब्रेडेड वेब्स

खुले बाल पसंद हैं, तो आगे से दो छोटी चोटियां बनाकर पीछे पिन कर लें। बाकी बालों में सॉफ्ट वेव्स रखें। यह स्टाइल चनिया चोली और ट्रेडिशनल जूलरी के साथ निखरकर आएगा।

गरबा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

कलरफुल रिबन वेब्स

खुले वेवी बालों में रंगीन रिबन या छोटे फूलों वाली क्लिप लगाएं। अपने आउटफिट से मिलते-जुलते रंग चुनें। यह हेयरस्टाइल सिंपल होने के साथ गरबा में रंगों का खूबसूरत टच देगा।

गरबा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

हाई बन विथ शेल

गरबा में देर तक डांस करना हो, तो हाई बन ट्राई करें। जूड़े पर कौड़ियां, छोटे फूल या रंगीन हेयर पिन लगाकर इसे फेस्टिव टच दें। यह स्टाइल बालों को चेहरे से दूर रखेगा।

गरबा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

टैसल फिशटेल पोनिटेल

फिशटेल चोटी को पोनीटेल के साथ स्टाइल करें और आखिर में रंगीन टैसल्स लगाएं। यह हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ थोड़ा हटकर लुक देता है।

गरबा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

स्पायरल बन बीड्स

लो बन को घुमावदार तरीके से बनाकर रंगीन बीड्स या छोटे हेयर पिन से सजाएं। साड़ी या चनिया चोली के साथ यह स्टाइल क्लासी लगेगा।

गरबा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

ब्रेड विथ पॉम-पॉम

लंबी चोटी को रंगीन पॉम-पॉम, धागों और कौड़ियों से सजाएं। यह पारंपरिक स्टाइल गरबा के रंगीन माहौल और एथनिक आउटफिट के साथ खूब जंचेगा।

गरबा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

मेसी ब्रेडेड बन

ट्रेडिशनल लुक को नया टच देने के लिए थोड़ा सॉफ्ट और मॉडर्न लुक चाहिए, तो चोटी को घुमाकर मेसी बन बनाएं। चेहरे के पास कुछ हल्की लटें छोड़ें और फूलों या छोटे हेयर एक्सेसरीज से सजाएं।

गरबा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

ओपन कर्ल मांगटीका स्टाइल

खुले बालों में बड़े सॉफ्ट कर्ल्स बनाएं और बीच या साइड पार्टिंग के साथ मांगटीका लगाएं। यह हेयरस्टाइल खासकर हैवी चनिया चोली और ट्रेडिशनल जूलरी के साथ खूबसूरत लगेगा।

गरबा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

साइड ब्रेडेड ओपन हेयरस्टाइल

साइड से चोटी बनाकर बाकी बालों को खुला छोड़ दें। यह हेयरस्टाइल लहंगा-चोली और चनिया चोली के साथ खूबसूरत लगेगी। चोटी में छोटे मोती या हेयर एक्सेसरीज लगाकर लुक को और खास बना सकती हैं।

गरबा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

Navratri Garba Outfits: गरबा नाइट में घंटों डांस करना है, तो ये हल्के और कंफर्टेबल आउटफिट्स ट्राई करें

Swipe Up