रीता राय सागर
नथनी के साथ बालों तक जाती पतली चेन गरबा लुक को और ट्रेडिशनल बनाती है। अगर नथ और चेन भारी है, तो बाकी गहनों को हल्का रखें।
ऑक्सीडाइज्ड चांदी जैसी फिनिश वाली सेप्टम नथ इस बार थोड़ा अलग और बोल्ड लुक दे सकती है। इसका डिफरेंट अंदाज चनिया चोली के साथ खूब जंचता है।
दिल के आकार का नथ आपके कैरेक्टर में थोड़ा चुलबुला अंदाज भी ऐड करता हैं। इसे हल्के गहनों के साथ पहनें, ताकि नथ साफ नजर आए।
रंग-बिरंगे पत्थरों वाली नथ आपके गरबा के रंगों से आसानी से मिल जाएगी। चनिया चोली में मौजूद किसी एक रंग को नथ से मैच करने से पूरा पहनावा एकसार नजर आएगा।
अगर आपको बड़ी नथ पसंद नहीं है, तो फूलों की डिजाइन वाली सुनहरी नोज पिन चुन सकती हैं। छोटा आकार इसे सटल औऱ फेस्टिव बनाता है।
भारी नथ हर किसी को पसंद नहीं आती। पतली तार जैसी डिजाइन वाली हल्की नथ उन महिलाओं के लिए अच्छी रहेगी, जो गरबा के दौरान आराम के साथ पारंपरिक अंदाज चाहती हैं।
सबका ध्यान खींचने वाला कुछ पहनना चाहती हैं तो स्पाइडर नथ चुन सकती हैं। इसके साथ बाकी गहनों को हल्का रखें, ताकि नथ ही आपके लुक का फोकस बने।
पारंपरिक नथ से हटकर कुछ नया पहनना चाहती हैं, तो डॉल्फिन आकार की सुनहरी नथ खूबसूरत लगेगी। यह त्योहार के लुक में थोड़ा मॉडर्न और चंचल अंदाज जोड़ती है।
नथ पहनने के लिए पियर्सिंग जरूरी नहीं। क्लिप-ऑन और बिना छेद वाली नथ की मदद से आसानी से गरबा का ट्रेडिशनल लुक पाया जा सकता है।