रीता राय सागर
छोटे या मीडियम साइज के झुमके वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी खूबसूरत लगते हैं। सफेद शर्ट और ट्राउजर के साथ गोल्ड झुमके या सॉलिड मैक्सी ड्रेस के साथ सिल्वर झुमके ट्राई करें।
कुंदन ज्वेलरी को हमेशा लहंगे के साथ पहनना जरूरी नहीं। कुंदन स्टड्स को सिल्क ब्लाउज और ट्राउजर के साथ पहनें या प्लेन नेकलाइन पर छोटा कुंदन नेकलेस स्टाइल करें।
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी का थोड़ा रॉ और कूल लुक कैजुअल कपड़ों के साथ बोहो लुक देता है। जींस-टीशर्ट, डेनिम जैकेट या सिंपल ब्लैक ड्रेस के साथ इसे पहन सकती हैं।
टेंपल ज्वेलरी का पूरा सेट पहनना जरूरी नहीं। सिर्फ एक स्टेटमेंट पेंडेंट या खूबसूरत ईयररिंग्स चुनें। इससे ज्वेलरी भी उभरकर आएगी और लुक ओवरड्रेस्ड भी नहीं लगेगा।
पतली गोल्ड चेन, छोटे हूप्स या मिनिमल गोल्ड ईयररिंग्स इंडियन और वेस्टर्न दोनों कपड़ों के साथ आसानी से पहने जा सकते हैं।
चांदबाली को सिर्फ अनारकली या साड़ी के साथ पहनने की जरूरत नहीं। सिंपल शर्ट, प्लेन कुर्ती या सॉलिड ड्रेस के साथ एक खूबसूरत चांदबाली पूरे लुक का फोकस बन सकती है।
ऑक्सीडाइज्ड या मेटल की चूड़ियों को वेस्टर्न व ट्रेडिशनल आउटफिट दोनों के साथ स्टाइल किया जा सकता है। लिनेन शर्ट, स्लीवलेस ड्रेस या सिंपल टॉप के साथ कुछ चूड़ियों की लेयरिंग लुक में इंडियन टच जोड़ती है।
पर्ल के साथ इंडियन डिजाइन वाली ईयररिंग्स या नेकलेस ट्रेडिशनल और मॉडर्न के बीच खूबसूरत बैलेंस बनाते हैं। इन्हें साड़ी के साथ-साथ ब्लेजर या ड्रेस के साथ भी पहना जा सकता है।
अगर ज्वेलरी स्टेटमेंट है, तो बाकी एक्सेसरीज को सिंपल रखें। बड़े झुमकों के साथ हैवी नेकलेस न पहनें और प्रिंटेड आउटफिट के साथ क्लीन डिजाइन चुनें।
इंडियन ज्वेलरी को सिर्फ शादी या त्योहार के लिए बचाकर रखने की जरूरत नहीं। सही डिजाइन और बैलेंस के साथ एक ही पीस साड़ी से लेकर शर्ट, ड्रेस और ब्लेजर तक के साथ स्टाइल किया जा सकता है।