रीता राय सागर
इस नवरात्रि पुरुषों के लिए शॉर्ट कुर्ता एक आसान और स्टाइलिश ऑप्शन है। इसे पजामा, ट्राउजर या आरामदायक स्ट्रेट पैंट के साथ पहन सकते हैं। गरबा के दौरान मूवमेंट भी आसान रहता है।
क्लासिक कुर्ता-पायजामा कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। नवरात्रि के लिए कॉटन या हल्के फैब्रिक का रंगीन कुर्ता चुनें और इसे ट्रेडिशनल जूतियों के साथ पहनें।
सिंपल कुर्ते के ऊपर नेहरू या एथनिक जैकेट पहनकर लुक को तुरंत फेस्टिव बनाया जा सकता है। गरबा नाइट या फैमिली फंक्शन के लिए यह अच्छा विकल्प है।
अगर ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक चाहिए तो इंडो-वेस्टर्न ट्राई करें। कुर्ते के साथ टेलर्ड ट्राउजर या मॉडर्न कट वाली जैकेट लुक को कंटेंपररी बना सकती है।
गरबा से जुड़ा पारंपरिक गुजराती लुक चाहिए तो केडियू एक अच्छी चॉइस है। इसे चूड़ीदार या पायजामा और ट्रेडिशनल एक्सेसरीज के साथ पहना जा सकता है।
बहुत ज्यादा कढ़ाई पसंद नहीं है तो प्रिंटेड कुर्ता चुनें। ब्लॉक प्रिंट, पारंपरिक मोटिफ या हल्के मिरर वर्क वाला कुर्ता नवरात्रि के माहौल में अच्छा लगेगा।
गरबा में लंबे समय तक डांस करना हो तो कपड़े का फैब्रिक भी मायने रखता है। कॉटन और लिनन जैसे हल्के फैब्रिक ज्यादा आरामदायक ऑप्शन हैं, खासकर लंबे समय तक पहनने के लिए।
कुर्ते को रेगुलर पायजामे के बजाय ट्राउजर के साथ पहनकर लुक को थोड़ा स्मार्ट और मॉडर्न बनाया जा सकता है। यह ऑफिस से सीधे फेस्टिव इवेंट में जाने वालों के लिए भी आसान स्टाइल है।
नवरात्रि में आउटफिट में नवरात्रि के दिन के रंग को कुर्ते, जैकेट या एक्सेसरी के जरिए शामिल कर सकते हैं। टोनल या एक ही रंग के अलग शेड्स वाला लुक भी ट्राई किया जा सकता है।
नवरात्रि का लुक ऐसा चुनें जिसमें डांस और मूवमेंट आसानी से हो सके। सही फिट, हल्का फैब्रिक और आरामदायक फुटवियर के साथ सिंपल एथनिक लुक भी काफी स्टाइलिश लगता है।