Nail Paint Safety: नेल पेंट लगाना पसंद है तो, इन जरूरी सावधानियों को न करें नजरअंदाज

अंकिता पटेल

खूबसूरती के साथ सावधानी

नेल पेंट खूबसूरती बढ़ाता है, लेकिन सही इस्तेमाल न होने पर कुछ लोगों में त्वचा और नाखूनों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

खूबसूरती के साथ सावधानी | Source: Pinterest

त्वचा में जलन

नेल पेंट त्वचा पर लगने से संवेदनशील लोगों में लालिमा, खुजली या जलन हो सकती है। नेल पेंट को नाखून तक सीमित रखें और त्वचा पर बार-बार लगने से बचाएं।

त्वचा में जलन | Source: Pinterest

एलर्जी का खतरा

कुछ नेल उत्पादों के रसायन संवेदनशील लोगों में एलर्जी या त्वचा पर दाने पैदा कर सकते हैं।

एलर्जी का खतरा | Source: Pinterest

फॉर्मल्डिहाइड से सावधानी

कुछ नेल उत्पादों में मौजूद फॉर्मल्डिहाइड त्वचा में जलन या एलर्जी कर सकता है और अधिक इस्तेमाल से नाखून कमजोर हो सकते हैं।

फॉर्मल्डिहाइड से सावधानी | Source: Pinterest

बंद कमरे में न लगाएं

नेल पेंट लगाते समय अच्छी हवा का इंतजाम रखें, क्योंकि उत्पादों की तेज गंध बंद जगह में ज्यादा परेशान कर सकती है।

बंद कमरे में न लगाएं | Source: Pinterest

टोल्यून पर रखें नजर

कुछ नेल उत्पादों में टोल्यून पाया जा सकता है, इसलिए खरीदते समय सामग्री की सूची पढ़ना बेहतर है।

टोल्यून पर रखें नजर | Source: Pinterest

रिमूवर का ज्यादा इस्तेमाल न करें

नेल पेंट रिमूवर का बार-बार इस्तेमाल त्वचा को रूखा कर सकता है और कुछ मैनीक्योर नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

रिमूवर का ज्यादा इस्तेमाल न करें | Source: Pinterest

नाखून कमजोर हों तो ब्रेक लें

अगर नाखून बार-बार टूट रहे हैं, छिल रहे हैं या पतले हो रहे हैं तो कुछ समय के लिए पॉलिश से विराम देना बेहतर है। नेल पेंट पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं, लेकिन सही उत्पाद, सही पर ध्यान देना जरूरी है।

नाखून कमजोर हों तो ब्रेक लें | Source: Pinterest

पुरानी पॉलिश से बचें

रंग, गंध या बनावट बदल चुकी नेल पॉलिश का इस्तेमाल न करें। नेल पेंट खरीदते समय सामग्री और चेतावनी संबंधी निर्देश पढ़ना अच्छी आदत है।

पुरानी पॉलिश से बचें | Source: Pinterest

जेल मैनीक्योर में अतिरिक्त सावधानी

जेल मैनीक्योर में इस्तेमाल होने वाली प्रकाश-आधारित सुखाने की प्रक्रिया के कारण हाथों की त्वचा की सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है।

जेल मैनीक्योर में अतिरिक्त सावधानी | Source: Pinterest

पितृपक्ष में कौए को क्यों खिलाते हैं भोजन? प्याज-लहसुन से भी क्यों रहते हैं दूर; जानें धार्मिक मान्यता

Swipe Up